एक्सप्लोरर

Sardarshahar By Election: सरदारशहर उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, पहले दिन हुआ एक नामांकन

Sardarshahar By Election: सरदारशहर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग है, जिसके बाद 8 दिसंबर को काउंटिंग होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. इस उपचुनाव में 2.89 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं.

Rajasthan Sardarshahar By Election: राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. ये पर्यवेक्षक विधानसभा क्षेत्र एवं भारत निर्वाचन आयोग के बीच कड़ी का कार्य करेंगे. साथ ही स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में इनकी अहम भूमिका रहेगी. उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने पर पहले दिन एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया. विजयपाल सिंह श्योराण ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा.

इन्हें नियुक्त किया चुनाव पर्यवेक्षक
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में आंध्र प्रदेश से भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ लक्षमिशा, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में तमिलनाडु के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बंदी गंगाधर और व्यय पर्यवेक्षक के रूप में आईआरएस अधिकारी अश्विनी कुमार सिंघल को नियुक्त किया है. पर्यवेक्षक नामांकन की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2022 से एक दिन पहले सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें: Rajasthan News: बजट में युवाओं के लिए खुलेंगे 'भविष्य के द्वार', चुनावी बजट की तैयारी में जुटी सरकार

करीब 3 लाख मतदाता चुनेंगे नया विधायक
सरदारशहर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा. 8 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस उपचुनाव में 2 लाख 89 हजार 579 मतदाता हैं जिनमें एक लाख 52 हजार 640 पुरूष मतदाता, एक लाख 36 हजार 935 महिला मतदाता और 4 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. उपचुनाव में 497 सर्विस मतदाता भी हैं. सामान्य मतदाता एवं सर्विस मतदाता मिलाकर कुल 2 लाख 90 हजार 76 मतदाता हैं. यह सभी मतदाता विधानसभा क्षेत्र के 295 मतदान केंद्रों पर वोट देंगे.

72 लाख रुपए की अवैध शराब व नकदी जब्त
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा उप चुनाव की घोषणा के साथ ही चुनाव पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए संबंधित विभागों की टीमों ने विधानसभा क्षेत्र में काम करना शुरू कर दिया है. अब तक 71 लाख 99 हजार मूल्य की अवैध शराब, नगदी एवं अन्य सामग्री जब्त की है. इन क्षेत्रों में काम कर रही एफएसटी, एसएसटी और पुलिस ने मिलकर 55 लाख 74 हजार रुपए मूल्य की अवैध शराब, 2 लाख 91 हजार 600 रुपए मूल्य के नशीले पदार्थ, 14 लाख से ज्यादा मूल्य की अन्य संदेहास्पद सामग्री को जब्त किया है. क्षेत्र में सक्रिय विभागों की टीम कड़ी निगरानी कर रही है. किसी भी संदेहास्पद मामले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है.

9 अक्टूबर को हुआ था शर्मा का निधन
राजस्थान की सियासत में भाजपा के भैरों सिंह शेखावत और कांग्रेस के अशोक गहलोत की सरकार को हिला देने वाले सूबे के दबंग नेता पंडित भंवरलाल शर्मा का निधन गत 9 अक्टूबर को हुआ था. 77 वर्षीय शर्मा ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था.

2018 में ऐसी थी सरदारशहर सीट की स्थिति
विधानसभा चुनाव 2018 में सरदारशहर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार भंवरलाल शर्मा ने 95282 वोट पाकर जीत दर्ज की थी. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार को हराया था. अशोक कुमार को चुनाव में 78466 वोट मिले थे. इस विधानसभा सीट पर उस समय 269351 मतदाता थे और उनमें से 205747 लोगों ने मतदान किया था. साल 2108 के चुनाव में इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जोधपुर: 21 लाख फॉलोअर्स वाले ओमप्रकाश बिश्नोई सरपंच चुनाव हारे, मिले महज 33 वोट
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
जयपुर के SMS अस्पताल में अब रोबोट कर रहा इलाज, इन मरीजों को मिल रहा फायदा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के OSD को दी धमकी, कांग्रेस के पूर्व MLA पर FIR
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर
मंत्री-अफसरों की जंग में फंसे 72 करोड़, बच्चे टूटे बर्तनों में खाने को मजबूर

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget