एक्सप्लोरर

Sardarshahar By Election: सरदारशहर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी का एलान, क्या इस बार बंधेगा जीत का सेहरा?

Sardarshahar By Election: सरदारशहर सीट पर बाय इलेक्शन के लिए 10 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था. उम्मीदवारों के पास नामांकन भरने के लिए 17 नवंबर तक का समय है. 18 को पत्रों की जांच होगी.

Rajasthan Sardarshahar By Election: राजस्थान के चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है. बीजेपी ने पूर्व विधायक अशोक कुमार पिंचा (Ashok Kumar Pincha) को उम्मीदवार बनाया है. वे वर्ष 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जीतकर विधायक रहे हैं. शेखावाटी इलाके की चुरू (Churu) लोकसभा क्षेत्र में आने वाली इस सीट पर कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा (Bhanwar Lal Sharma) का निधन होने के कारण उपचुनाव हो रहा है.

13 में से सिर्फ 3 बार जीती बीजेपी
वर्ष 2014 से अब तक राजस्थान में 13 उपचुनाव हुए. जिनमें से सिर्फ 3 बार ही बीजेपी जीत सकी. शेष 10 उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी विजयी हुई. 2014 में सूरजगढ़ में कांग्रेस के श्रवण कुमार, वैर में कांग्रेस के भजनलाल, नसीराबाद में कांग्रेस के रामनारायण, कोटा दक्षिण में भाजपा के संदीप शर्मा की जीत हुई. वर्ष 2017 में धौलपुर में भाजपा की शोभारानी कुशवाहा, वर्ष 2018 में मांडलगढ़ में कांग्रेस के विवेक धाकड़, वर्ष 2019 में मंडावा में कांग्रेस की रीटा चौधरी, खींवसर में कांग्रेस के नारायण बेनीवाल विजेता रहे. वर्ष 2021 में सहाड़ा में कांग्रेस की गायत्री, सुजानगढ़ में कांग्रेस के मनोज मेघवाल, राजसमंद में बीजेपी की दीप्ति माहेश्वरी, धरियावद में कांग्रेस के नगराज मीणा, वल्लभनगर में कांग्रेस की प्रीति शक्तावत की जीत हुई.

Udaipur News: सरकारी लग्जरी गाड़ी नहीं, बल्कि ऊंट पर सवार होकर निकले कलेक्टर ताराचंद मीणा, जानें क्या था खास मौका

कांग्रेस अध्यक्ष ने किया था जीत का दावा
सरदारशहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा होते ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने जीत का दावा किया था. उन्होंने कहा था कि आगामी 5 दिसंबर को सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले चुनावी मुकाबले के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है. इस उपचुनाव में गहलोत सरकार के सुशासन और कांग्रेस की जीत होगी.

करीब 3 लाख मतदाता चुनेंगे नया विधायक
सरदारशहर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा. 8 दिसंबर को मतगणना के बा चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस उपचुनाव में 2 लाख 89 हजार 579 मतदाता हैं जिनमें एक लाख 52 हजार 640 पुरुष मतदाता, एक लाख 36 हजार 935 महिला मतदाता और 4 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. उपचुनाव में 497 सर्विस मतदाता भी हैं. सामान्य मतदाता एवं सर्विस मतदाता मिलाकर कुल 2 लाख 90 हजार 76 मतदाता हैं. यह सभी मतदाता विधानसभा क्षेत्र के 295 मतदान केंद्रों पर वोट देंगे.

5 दिसंबर को मिलेगा नया विधायक
चुनाव आयोग के मुताबिक, सरदारशहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 10 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी हुआ. 17 नवंबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते हैं. 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. इसके बाद 21 नवंबर को उम्मीदवार अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं. उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा. 8 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. उपचुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद से ही सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू है.

9 अक्टूबर को हुआ था शर्मा का निधन
राजस्थान की सियासत में भाजपा के भैरों सिंह शेखावत और कांग्रेस के अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की सरकार को हिला देने वाले सूबे के दबंग नेता पंडित भंवरलाल शर्मा का निधन गत 9 अक्टूबर को हुआ था. 77 वर्षीय शर्मा ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था.

2018 में ऐसी थी सरदारशहर सीट की स्थिति
विधानसभा चुनाव 2018 में सरदारशहर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार भंवरलाल शर्मा ने 95282 वोट पाकर जीत दर्ज की थी. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार अशोक कुमार को हराया था. अशोक कुमार को चुनाव में 78466 वोट मिले थे. इस विधानसभा सीट पर उस समय 269351 मतदाता थे और उनमें से 205747 लोगों ने मतदान किया था. साल 2108 के चुनाव में इस सीट पर कुल 14 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget