एक्सप्लोरर

राजस्थान रोडवेज को मिली पांच नई BS-6 बसें, यात्रियों को अब मिलेगी ये अत्याधुनिक सुविधा

Jaipur News: परिवहन मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि रोडवेज बेड़े में शामिल बसें नवीनतम प्रदूषण नियंत्रण मानक युक्त बीएस-6 श्रेणी की हैं. इसमें महिला सुरक्षा के लिए पैनिक बटन जैसी सुविधा है.

Rajasthan News: राजस्थान के परिवहन मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने रोडवेज मुख्यालय से पांच नई बीएस-6 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आमजन को बेहतर परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए रोडवेज बेड़े में नई बसों को शामिल किया गया है. उन्होंने कहा कि बजट घोषणा में 1,650 कार्मिकों की भर्ती और 1,300 नई बसें शामिल करने की घोषणा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आमजन को सुरक्षित और सुगम परिवहन की मुहैया कराने की दृढ़ इच्छा शक्ति को दर्शाती है.

राजस्थान रोडवेज बेड़े में शामिल बसें नवीनतम प्रदूषण नियंत्रण मानक युक्त बीएस-6 श्रेणी की हैं, जिसकी बस बॉडी का निर्माण काम नवीनतम बस बॉडी कोड एआईएस-052 अनुसार करवाया गया हैं जो उन्हें और अधिक सुरक्षित बनाता है. यह सभी वाहन वीटीएस (व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम) और महिला सुरक्षा के लिए पैनिक बटन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है. इसके साथ ही इनमें यात्रियों की सुविधा के लिए हर लाइन में मोबाइल चार्जर सॉकेट लगाये गये हैं.

यहां कर सकेंगे शिकायत
यात्रियों की शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए निगम की आईटी शाखा द्वारा तैयार समाधान पोर्टल का भी लोकार्पण किया गया. विभागीय वेबसाइट https://transport.rajasthan.gov.in/rsrtc पर उपलब्ध पोर्टल के माध्यम से टिकटधारकों को बिना कार्यालय में उपस्थित हुए शिकायत दर्ज करवाने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. इससे दर्ज शिकायतों पर सक्षम स्तर से होने वाली कार्यवाही में पारदर्शितो आयेगी. शिकायतकर्ता शिकायत की वर्तमान स्थिति खुद के स्तर पर देखने में सक्षम रहेंगे.

इन शिकायतों का होगा समाधान
यात्री निर्धारित बस स्टोपेज पर बस को ना रोकना, बस को बायपास से ले जाना, बस और बस स्टैंड पर उचित साफ-सफाई ना होना, बुकिंग क्लर्क द्वारा यात्री को सही सूचना उपलब्ध नहीं कराना,  आरएफआईडी स्मार्ट कार्ड से रियायत नहीं देना, चालक/परिचालक द्वारा अच्छा व्यवहार नहीं करना, परिचालक द्वारा टिकट नहीं देना, ऑनलाइन भुगतान के पश्चात टिकट जारी नहीं होना, टिकट रिफंड राशि की जानकारी न देना आदि की शिकायत कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: मां और पति ने स्कूटी चलाने से रोका तो महिला मासूम बेटे सहित ट्रैन के आगे कूदी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget