एक्सप्लोरर

Rajasthan Roadways: न वेतन मिल रहा न ही पेंशन, राजस्थान रोडवेज कर्मचारियों की कैसे मनेगी दिवाली?

Diwali 2023: कर्मचारी ने बताया दो महीने की सैलरी नहीं मिली, न ही पेंशन भोगियों को पेंशन मिली, जो रिटायर्ड हो गए उनका रिटायरमेंट का पैसा भी नहीं मिला है. जबकि निगम कोर्स में 211 करोड़ रुपए पड़े हैं.

Rajasthan News: देशभर में दीपावली (Diwali) की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. ऐसे में हर जगह दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बोनस मिल चुका है. दूसरी ओर राजस्थान में आमजन दीपोत्सव की तैयारी में लगे हुए हैं, लेकिन जनता को सस्ती दरों पर लोक परिवहन सेवा करने वाले राजस्थान के 25 हजार रोडवेज कर्मचारी (Rajasthan Roadways) अपने वेतन को तरस रहे हैं. कर्मचारियों को दो महीने से न ही वेतन मिल रहा है और न रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन मिल रही है.

राजस्थान परिवहन निगम मंत्रालय और अधीनस्थ कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों को वेतन दो-तीन महीने में एक बार मिलता है. पिछले पांच सालों से वेतन समय पर नहीं मिल रहा है. वहीं भुगतान को लेकर मुख्यालय को अवगत कराया गया उम्मीद है कि मुख्यालय से जल्द ही वेतन जारी हो जाएगा. इससे कर्मचारी दिवाली त्योहार आराम से बना पाएंगे, अगर वेतन नहीं मिला तो इस बार काली दीपावली मनाएंगे.

पांच साल से समय पर नहीं मिल रही सैलरी
वहीं कर्मचारियों को अपनी पेंशन की चिंता सता रही है. कर्मचारियों का कहना है कि जब वेतन ही नहीं मिल रहा है तो दीपावली की खुशियां कैसे मनाएंगे? प्रदेश भर में रोडवेज कर्मचारी 25000 के करीब हैं. कर्मचारी सरवटे ने बताया कि 2018 के चुनाव से पहले रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल चल रही थी तो उस दौरान प्रताप सिंह खाचरियावास और सचिन पायलट मंच पर आए और उन्होंने घोषणा की थी कि हमारी सरकार आएगी तो आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी. पिछले पांच साल से दो-तीन महीने की सैलरी ड्यू होती है, तो एक महीने की सैलरी दे देते हैं.

211 करोड़ रुपए जमा, फिर भी नहीं मिल रहा वेतन
उनका कहना है कि पिछले पांच सालों से एक से दो महीने की सैलरी हमेशा ड्यू रहती है. न ही पेंशन भोगियों को पेंशन मिल रही है, जो रिटायर्ड हो गए उनका रिटायरमेंट का पैसा भी नहीं मिला है. हमारी सैलरी नहीं आई है, जबकि निगम कोर्स में 211 करोड़ रुपए पड़े हैं. रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि यह सिलसिला पिछले कई सालों से चल रहा है. सभी कर्मचारियों को दो ढाई महीने बाद वेतन मिल रहा है. ऐसे में कर्मचारियों को घर चलाने, दूध, राशन और मासिक भुगतान बच्चों की स्कूल फीस चुकाने और बैंकों की किस्तें चुकाने में परेशानी हो रही है. समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण बच्चों की स्कूल की फीस नहीं भर पा रहे हैं. साथ ही बैंकों की किस्त भी नहीं चुका पा रहे हैं, जिसके कारण बैंक पैनल्टी ले रही है और रोडवेज कर्मचारियों को अब तो बैंकों ने भी ब्लैक लिस्ट कर दिया है.

कर्मचारी मनाएंगे काली दिवाली
देश के सबसे बड़े त्योहार दीपावली पर राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को बोनस और एक्सग्रेसिया भुगतान करने के आदेश किए गए हैं, लेकिन रोडवेज कर्मचारियों के लिए अभी तक बोनस और एक्सग्रेसिया तो दूर दो महीने का वेतन और पेंशन का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है. खाते में 211 करोड़ जमा होने के बावजूद रोडवेज कर्मचारियों को राज्य सरकार और निगम प्रबंधन ने किया. काली दीपावली मनाने पर मजबूर दो महीने के वेतन, पेंशन और  बोनस और एक्सग्रेसिया भुगतान नहीं किया, तो धनतेरस से रोडवेज मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन और बस स्टैंडों पर जनता के बीच में पंचदिवस काली दीपावली मनाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Elections 2023: जयराम रमेश बोले- 'राजस्थान में CM के लिए अभी कोई वैकेंसी नहीं क्योंकि...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget