एक्सप्लोरर

राजस्थान की रोडवेज बसें पड़ोसी राज्यों में भरवाएंगी डीजल, जानें क्या है कारण

Rajasthan News: राजस्थान में रोडवेज की बसों (Roadways Buses) को खुले बाजार से डीजल भरवाने की अनुमति दे दी गई है. पड़ोसी राज्यों में कीमत कम होने की वजह से वहीं से डीजल भरवाने को कहा गया है. 

Rajasthan Roadways Buses Diesel Filling: लंबे समय से थमे डीजल (Diesel) के भाव सोमवार से बढ़ना शुरू हो गए हैं. पेट्रोल पंप संचालक मान रहे हैं कि अब ये रेट लगातार बढ़ते नजर आएंगे और इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा. डीजल की बढ़ती कीमतों से महंगाई भी बढ़ेगी. डीजल के बढ़े दामों में बड़ी बात ये है कि सीधे तौर पर नहीं बढ़े हैं लेकिन सरकार ने मान लिया कि राजस्थान (Rajasthan) में डीजल महंगा हो गया है. सोमवार को आदेश जारी कर रोडवेज की बसों (Roadways Buses) को खुले बाजार से डीजल भरवाने की अनुमति दे दी गई है. पड़ोसी राज्यों में कीमत कम होने की वजह से वहीं से डीजल भरवाने को कहा गया है. 

खुले बाजार से डीजल खरीद की मंजूरी
थोक में डीजल के दाम 25 रुपए बढ़ाए जाने के बाद परिवहन निगम ने अपनी बसों को खुले बाजार से डीजल खरीद की मंजूरी दे दी है. यही नहीं इंटर स्टेट चलने वाली बसों को पड़ोसी राज्यों से ही सस्ता डीजल भराने को कहा गया है. संबंधित राज्य की सीमा से सटा राजस्थान का डिपो ही इसके लिए पड़ोसी राज्य के पेट्रोलियम डीलर से बात करेगा. वहां से ही ये बसें डीजल भरवाएंगी. थोक भाव बढ़ने से डिपो को बाजार भाव से भी महंगा डीजल मिल रहा है.

लगातार बढ़ेंगी कीमतें
पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के राज राजेश्वर ने एबीपी न्यूज को बताया की लंबे समय बाद 84 पैसे डीजल की रेट बढ़े हैं और अब ये लगातार बढ़ेंगे. इसके पीछे कारण है कि लंबे समय से रेट बढ़ाए नहीं जा रहे थे जिससे कंपनियों को घाटा हो रहा था. कंपनियां थोक में तो भाव बढ़ा रही थी जो करीब 25 रुपए बढ़ चुका है क्योंकि ये उनके ही हाथ में है लेकिन रिटेल में सरकार का दबाव होने से रुके हुए थे. थोक और रिटेल को बैलेंस करने के लिए लगातार कीमतें बढ़ेंगी. 

उठाए गए कदम 
उदयपुर-अगर डिपो प्रबंधक महेश उपाध्याय ने बताया कि डिपो सीधा कंपनियों से सौदा करता है जो थोक में डीजल मिलता है. पहले करीब 90 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था लेकिन अब करीब 114 रुपए हो गया है. ऐसे में खुले बाजार से खरीदारी करने के लिए आदेश दिया गया है. कोई गाड़ी पड़ोसी राज्यों में जा रही है तो वहां के डिपो से बात कर उन्हें वहीं से डीजल भराने की कहा है क्योंकि वहां सस्ता है.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: दलित महिला से गैंगरेप मामले में आया नया मोड़, पुलिस ने कहा- हुई है मारपीट और छेड़छाड़ 

Rajasthan में 1 अप्रैल से सरकारी कर्मचारियों का नहीं कटेगा वेतन, लागू होगी पुरानी पेंशन योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget