एक्सप्लोरर

Rajasthan: दलित महिला से गैंगरेप मामले में आया नया मोड़, पुलिस ने कहा- हुई है मारपीट और छेड़छाड़ 

Crime News: धौलपुर गैंगरेप मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस का कहना है कि, महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट हुई है. मामले में फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Rajasthan Dalit Woman Gang rape: राजस्थान (Rajasthan) के थानागाजी के बाद अब धौलपुर (Dholpur) जिले के ग्रामीण इलाके में एक दलित महिला से कथित तौर पर बंदूक की नोक पर पति और बच्चों के सामने गैंगरेप (Gang rape) के मामले में नया मोड़ आ गया है. सोमवार को पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा (Shivraj Meena) ने दावा किया कि मामले की गहन जांच के बाद सामने आया है कि महिला के साथ गैंगरेप जैसी कोई घटना नहीं हुई है. महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट हुई है. इस मामले में फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

दर्ज कराए गए हैं बयान 
वहीं, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने सोमवार को महिला के घर जाकर मुलाकात की. चिश्ती ने महिला द्वारा बताए घटनास्थल का भी दौरा किया. उधर, सोमवार को महिला के 164 के बयान भी कराए गए हैं. पुलिस अधीक्षक मीणा ने कहा कि पुलिस ने मामले में हर पहलू से जांच की है. महिला द्वारा बताए घटनास्थल का भी मुआयना किया है. जांच में सामने आया है कि महिला के साथ गैंगरेप जैसी कोई घटना नहीं हुई है. महिला से छेड़खानी और उसके पति के साथ मारपीट हुई है. मामले में आरोपियो की तलाश जारी है, जल्द सभी गिरफ्त में होंगे. 

एफआईआर में कही गई ये बात 
15 मार्च को महिला की शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार महिला और उसका परिवार शाम को खेतों से लौट रहा था. इस दौरान ठाकुर परिवार के एक आरोपी ने उन्हें रास्ते से हटा दिया. शिकायतकर्ता के पति को कथित तौर पर बंदूक की बट से सिर पर मारा गया था, जिसके बाद वो वहां से भाग गया. इसके बाद लालू और धन सिंह ने उसे पकड़ लिया और दोनों ने बंदूक का भय दिखाकर उसके साथ गैंगरेप किया. घटना के समय उसके बच्चे वहीं रो-बिलख रहे थे. आरोपियों की पहचान लालू ठाकुर, धन सिंह ठाकुर, विपिन ठाकुर, मोहित ठाकुर, सचिन ठाकुर और लोकेंद्र सिंह ठाकुर के रूप में हुई है. 

एक ही गांव के हैं आरोपी और पीड़िता
पुलिस ने कहा कि कंचनपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी (सामूहिक दुष्कर्म) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के हैं. धौलपुर (ग्रामीण) के  अधिकारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan में 1 अप्रैल से सरकारी कर्मचारियों का नहीं कटेगा वेतन, लागू होगी पुरानी पेंशन योजना

Jodhpur: ‘राजनीति का धर्म होना जरूरी है, धर्म की राजनीति नहीं’, जोधपुर में बोले रणदीप सुरजेवाला

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget