एक्सप्लोरर

Rajasthan: RAS Mains परीक्षा की बढ़ी डेट, अभ्यर्थियों से मिलकर धरना खत्म कराएंगे किरोड़ी लाल मीणा

RAS Mains postponed: राजस्थान में आरएएस मेंस परीक्षा की तारीख बढ़ाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से किरोड़ी लाल मीणा मुलाकात करेंगे. वह छात्रों से बात करके धरना खत्म कराएंगे.

RAS Mains Exam Date: राजस्थान में आरएएस मेंस (RAS Mains) परीक्षा की डेट बढ़ाने के लिए पिछले कई दिनों से अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं. उनकी मांग थी कि परीक्षा को स्थगित कर आगे कोई नई तिथि दी जाए. ऐसे में इन अभ्यर्थियों के साथ किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने मुलाकात की थी और उन्होंने आज मंत्रिपरिषद की बैठक में इस मुद्दे को उठाया है, जिस पर मुख्यमंत्री ने परीक्षा को आगे करने का फैसला कर लिया है. बड़ी संख्या में छात्र अभी भी धरने पर हैं. आज शाम 4:00 बजे डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर बैठे RAS अभ्यर्थियों के धरने पर पहुंचेंगे और उनका धरना खत्म करायेंगे. 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रान्त मंत्री अभिनव सिंह ने बताया कि यह अभ्यर्थियों के हित की लड़ाई थी. सरकार ने उनकी बात मान ली है. ये स्वागत योग्य कदम है. हम छात्र हित में हमेशा डटे रहेंगे. मंत्री रोहित मीणा ने कहा एबीवीपी छात्रों के हित के लिए हमेशा खड़ी रहती है. जब-जब राजस्थान में पेपर लीक भ्रष्टाचार जैसी घटनाएं आई विद्यार्थी परिषद ने मुखर होकर सरकार का विरोध किया और सरकार को जगाने का भी काम किया. उसी तरह से आरएएस मेंस परीक्षा (RAS MAINS 2023 ) परीक्षा के अभ्यर्थी 10 जनवरी को जब राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर आए और विद्यार्थी परिषद ने इनका समर्थन किया है. 

कैबिनेट की पहली बैठक में बड़ा फैसला 

भजनलाल सरकार ने पहली कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले का असर लोकसभा चुनाव पर पड़ सकता है. विवि में धरने पर बैठे हुए छात्रों में उत्साह है. बड़ी संख्या में वहां पर छात्र जुट गए हैं. किरोड़ी लाल मीणा ने दो दिन पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि 18 जनवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इसपर निर्णय लिया जा सकेगा. दरअसल, बता दें कि राजस्थान में बीजेपी की प्रचंड जीत हुई. जिसके बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा को भी भजनलाल कैबिनेट में जगह मिली.

उन्होंने मंत्री पद का शपथ लेने के बाद कहा था कि मैंने मंत्री पद की शपथ ली है, राजस्थान की जनता के संतरी बनकर सेवा करेंगे. जनता के बीच रहेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे और अब उन्होंने आरएएस मेंस के मुद्दे को मंत्रिपरिषद की बैठक उठाया है. साथ ही किरोड़ी लाल मीणा आज यानी 18 जनवरी को अभ्यर्थियों से मिलकर धरना खत्म करायेंगे.  

ये भी पढ़ें:  Rajasthan Politics: '6 महीने में अशोक गहलोत ने जो भी फैसले लिए, अब होगी उनकी जांच', CM भजन का बड़ा एलान

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget