एक्सप्लोरर

Chittorgarh: मोबाइल पर कार्टून दिखाने के बहाने पड़ोसी ने 7 साल की दिव्यांग बच्ची से किया Rape, यूं खुला राज  

Crime News: राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा का हाल बुरा है. ताजा मामला चित्तौड़गढ़ से सामने आया है जहां पड़ोस में रहने वाले युवक ने 7 साल की दिव्यांग बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया. 

Rajasthan Minor Divyang Rape in Chittorgarh: राजस्थान (Rajasthan) के चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) जिले के रावतभाटा में 7 साल की दिव्यांग बच्ची से रेप (Rape) करने के आरोप में 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है. पीड़िता की मां खाना बना रही थी और पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे. आरोपी मनोज (Manoj) लड़की और उसके छोटे भाई को मोबाइल पर कार्टून फिल्म दिखाने का झांसा देकर खेत में ले गया और बच्ची से रेप किया. मामला तब सामने आया जब पीड़िता के छोटे भाई ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी. बाद में परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया.

पड़ोसी है आरोपी 
पुलिस उपाधीक्षक झाबरमल यादव ने कहा कि, ''आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है और परिवार को जानता था. शुक्रवार को उसे हिरासत में लिया गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.'' पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पॉक्सो) और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है. 

ये है महिला सुरक्षा का हाल 
बता दें कि, राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराध की वारदातें लगातार सामने आती रही हैं. हाल ही में  भरतपुर (Bharatpur) जिले के डीग थाना क्षेत्र में घर से स्कूल जा रही नाबालिग लड़की को कट्टा दिखाकर अगवा करने और उसके साथ रेप करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था. भरतपुर पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया था कि पीड़िता के पिता की ओर से दर्ज शिकायत में बताया गया कि श्रीपुर गांव का रहने वाले एक शख्स उनकी नाबालिग बेटी को स्कूल जाते समय अगवा कर लिया. आरोपी ने कट्टे का भय दिखाकर और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया. 

ये भी पढ़ें:

सीएम अशोक गहलोत ने की Coal Supply की समीक्षा, बोले- सुनिश्चित किए जाएं सभी वैकल्पिक उपाय 

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में शुक्रवार को मिले 2,890 नए कोरोना मामले, 9 मरीजों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget