एक्सप्लोरर

Pushkar Mela Special Train: पुष्कर मेला में जाने वालों को रेलवे का तोहफा! 24 नवंबर से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेन, जानें डिटेल

Ajmer Pushkar Mela News: अजमेर में चल रहे पुष्कर मेले के लिए रेलवे ने तीन नई ट्रेनों का संचालन किया है, जो वहां के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी और इससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी.

Pushkar Fair 2023: अजमेर (Ajmer) के पुष्कर में चल रहे मेले में भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है. इसलिए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए तीन नई ट्रेनों का संचालन किया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, रेलवे प्रशासन द्वारा पुष्कर मेले के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-पुष्कर-अजमेर (3 जोड़ी) स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है. ट्रेन वहां के तीन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इससे मेले में आने-जाने वाले बड़ी संख्या में लोगों को सुविधा होगी. 

अजमेर-पुष्कर-अजमेर एक्सप्रेस स्पेशल

गाड़ी संख्या 09653, अजमेर-पुष्कर एक्सप्रेस स्पेशल 24 नवंबर को अजमेर से 09:30 बजे रवाना होकर 10:40 बजे पुष्कर पहुंचेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09654, पुष्कर-अजमेर एक्सप्रेस स्पेशल 24 नवंबर को पुष्कर से 11:15 बजे रवाना होकर 12:20 बजे अजमेर पहुंचेगी. यह ट्रेन रास्ते में मदार जंक्शन, माकड़वाड़ी और बूढ़ा पुष्कर स्टेशनों पर रुकेगी, जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जा और आ रहे हैं. 

गाड़ी संख्या 09655, अजमेर-पुष्कर एक्सप्रेस स्पेशल 24 नवंबर को अजमेर से 13:05 बजे रवाना होकर 14:15 बजे पुष्कर पहुंचेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09656, पुष्कर-अजमेर एक्सप्रेस स्पेशल 24 नवंबर को पुष्कर से 16:00 बजे रवाना होकर 17:10 बजे अजमेर पहुंचेगी. यह ट्रेन रास्ते में मदार जंक्शन, माकड़वाड़ी और बूढ़ा पुष्कर स्टेशनों पर रुकेगी. 

गाड़ी संख्या 09657, अजमेर-पुष्कर एक्सप्रेस स्पेशल 23, 25, 26 और 27 नवंबर को अजमेर से 13:05 बजे रवाना होकर 14:15 बजे पुष्कर पहुंचेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09658, पुष्कर-अजमेर एक्सप्रेस स्पेशल 23, 25, 26 और 27 नवंबर को पुष्कर से 11:15 बजे रवाना होकर 12:20 बजे अजमेर पहुंचेगी. यह रेल सेवा मार्ग में मदार जंक्शन, माकड़वाड़ी और बूढ़ा पुष्कर स्टेशनों पर रुकेगी.

हिसार-तिरूपति-हिसार सुपरफास्ट का विस्तार 

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-तिरूपति-हिसार सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 08 फेरों का विस्तार हुआ है. गाडी संख्या 09715/09716, हिसार-तिरूपति-हिसार सुपरफास्ट स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में हिसार से दिनांक 09 दिसंबर से 27 जनवरी तक (08 ट्रिप) एवं तिरूपति से 12 दिसंबर से 30 जनवरी तक (08 ट्रिप) विस्तार किया गया है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: कांग्रेस-बीजेपी के घोषणापत्र में दिखी एक दूसरे से आगे निकलने की होड़, जानें दोनों दलों के बड़े चुनावी वादे

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget