एक्सप्लोरर

3 जुलाई को होगी Rajasthan PTET-2022 की परीक्षा, एक सीट के लिए चार उम्मीदवार

Rajasthan News: राजस्थान में पीटीईटी-2022 की परीक्षा होनी है. इसको लेकर 1580 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जानिए कब से होगी ये परीक्षा.

Rajasthan PTET-2022 Exam: राजस्थान में पीटीईटी-2022 परीक्षा के लिए 1580 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. करीब 1400 बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम और चार वर्षीय बीएससी बीएड और बीए बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी-2022) का आयोजन 3 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा. परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक होगी. गत वर्ष की तुलना में इस बार करीब सात सौ परीक्षा केंद्र कम हैं. पिछले साल कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग के चलते अधिक परीक्षा केंद्र बनाये गए थे.

कबसे होगी परीक्षा?

आपको बता दें कि 3 जुलाई को परीक्षा होगी. वहीं 1400 बीएड कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा. प्रदेश में 1.40 लाख लगभग बीएड सीटें है. इस बार 5.44 लाख अभ्यर्थी पीटीईटी की परीक्षा देंगे. परीक्षा आयोजक जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) की ओर से 21 मई तक आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि रखी गई थी. संशोधन के बाद अब कुल 5 लाख 44 हजार 345 परीक्षार्थी बचे हैं.

Rajasthan News: रेगिस्तान की औषधि कैर-सांगरी की विदेश में भी डिमांड, सूखने पर कई गुना ज्यादा हो जाती है कीमत

कितने लड़के और लड़कियों ने किया आवेदन

इसमें 2 लाख 39 हजार 289 लड़के और 3 लाख 5 हजार 51 लड़कियां हैं. लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या 65 हजार 762 अधिक है. गत वर्ष की तुलना में इस बार 3450 अभ्यर्थियों ने कम आवेदन किया. प्रदेश में 1400 बीएड कॉलेजों की करीब 1.40 लाख सीटें हैं यानी एक सीट पर चार अभ्यर्थियों में मुकाबला होगा.

सर्वाधिक अभ्यर्थी जयपुर से

पीटीईटी परीक्षा के लिए सर्वाधिक अभ्यर्थी जयपुर से 72 हजार 899 बैठेंगे. सबसे कम अभ्यर्थी जैसलमेर जिले से 2967 शामिल होंगे. परीक्षा की तैयारियों को लेकर जून के प्रथम सप्ताह में जेएनवीयू की ओर से समस्त 33 जिला मुख्यालयों के जिला समन्वयक की बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में परीक्षा में नकल रोकने, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध करने सहित परीक्षा तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा.

अभ्यर्थी की कुल संख्या (महिला और पुरुष)

दो वर्षीय बीएड के 379522, बीए बीएड के 115062, बीएससी बीएड के 49756 अभ्यर्थी हैं.

किस जिले से कुल कितने अभ्यर्थी (दो वर्षीय और चार वर्षीय)

अजमेर से 19390, अलवर से 28044, बांसवाड़ा से 17438, बाड़मेर से 21725, भरतपुर से 22014, भीलवाड़ा से 12131, बीकानेर से 16667, बूंदी से 8788, चितौड़गढ़ से 6654, चूरू से 14633, डूंगरपुर से 15236, जयपुर से 72899, जैसलमेर से 2967, जालोर से 9051, झुंझुनू से 17410, झालावाड़ से 10687, जोधपुर से 29635, कोटा से 19975, नागौर से 15077, पाली से 7333, सवाई माधोपुर से 11670, सीकर से 30908, सिरोही से 5655, श्रीगंगानगर से 12090, टोंक से 17682, उदयपुर से 18654, धौलपुर से 6992, दौसा से 22360, बारां से 10455, राजसमंद से 4510, हनुमानगढ़ से 13036, करौली से 15240, प्रतापगढ़ से 7342 अभ्यर्थी हैं. यानी की कुल 544348 अभ्यर्थी हैं.

ये भी पढ़ें-

Alwar News: जब होने लगी बैट से पिटाई, पति बोला- 'पत्नी से बचाओ'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget