एक्सप्लोरर

Rajasthan News: जयपुर जेल में हुई चेकिंग तो कैदी ने निगला मोबाइल, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Jaipur News: जयपुर के सेंट्रल जेल में अचानक रूटीन चेकिंग की गई तो एक कैदी ने प्रहरी को देखते ही मोबाइल निगल लिया. हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने फोन को बाहर निकाला.

Rajasthan News: राजस्थान में जयपुर (Jaipur) सेंट्रल जेल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां जेल में बंद एक कैदी ने मोबाइल निगल लिया. मोबाइल निगलने के बाद कैदी की सांसें अटक गईं. जानकारी मिलने के बाद उसे तुरंत एसएमएस अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने एक्स-रे करवाया तो कैदी के शरीर में गैजेट की मौजूदगी का पता चला, जिसके बाद मोबाइल को एंडोस्कोपिक प्रक्रिया के माध्यम से निकाला गया. अब कैदी की हालत सामान्य बताई जा रही है. 

पुलिस के डर से निगला फोन
वहीं मोबाइल निकाले जाने के बाद कैदी को फिर से जेल भेज दिया गया. जेल में उसे अलग बैरक में रखा गया है. कैदी फज्जू जयपुर के घाटगेट इलाके का रहने वाला है. दरअसल जेल में कैदियों के पास मोबाइल होने की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती है. लिहाजा जेल प्रशासन की ओर से समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाता है. 5 जनवरी की शाम को जयपुर सेंट्रल जेल में औचक निरीक्षण किया जा रहा था. इसी दौरान कैदी फज्जू ने पकड़े जाने के डर से मोबाइल निगल लिया. 

कैदी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
कैदी ने जल्दबाजी में यह हरकत की तो मोबाइल उसके गले में फंसकर अटक गया. उसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. पता चलने पर जेल प्रहरी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां कड़ी मशक्कत के बाद मोबाइल को निकाला जा सका. जयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी सतपाल जाट ने लालकोठी थाने में कैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने प्रिजनर्स एक्ट की धारा 42 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

वहीं मामले की जांच हेड कांस्टेबल जुगल किशोर कर रहे हैं. कारागार अधिनियम की धारा 42 तहत प्रतिबंधित वस्तु लाना और छुपाना दंडनीय अपराध है. इस एक्ट में छह महीने की सजा के साथ आर्थिक दंड का प्रावधान है. बता दें फज्जू खान को आर्म एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था और 8 अगस्त, 2023 को जेल भेज दिया गया था, तब से वह सलाखों के पीछे है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: राहुल गांधी की यात्रा से पहले मणिपुर के CM पर क्यों भड़के अशोक गहलोत? कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती
अजमेर: RAC कांस्टेबल ने की खुदकुशी! EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में थी तैनाती

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget