एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान में CM की कुर्सी को लेकर सियासी घमासान जारी, विधायकों से एक लाइन में प्रस्ताव चाहते हैं पर्यवेक्षक

Rajasthan News: राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस (Congress) का सियासी संग्राम जारी है. बताया जा रहा है कि पर्यवेक्षक विधायकों से एक लाइन में प्रस्ताव चाहते हैं.

Rajasthan CM Politics: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन (Ajay Maken) और मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) जयपुर पहुंच विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं. इसके साथ पर्यवेक्षक टीम यह चाहती है कि सिर्फ एक लाइन में सभी विधायक लिखे कि आलाकमान का जो फैसला होगा वह सभी को मंजूर होगा. क्योंकि सीएम अशोक गहलोत के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की स्थिति में राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए, इस पर रायशुमारी के लिए दोनों नेता आब्जर्वर के रूप में जयपुर में हैं. वहीं दूसरी तरफ अल्पसंख्यक मामले विभाग के कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने गहलोत को मुखिया बने रहने की एडवांस में बधाई दे दी है. इधर विधायकों की मीटिंग के लिए शांति धारीवाल के घर पहुंचे संयम लोढ़ा ने कहा कि हमारी बात नहीं सुनी गई तो सरकार गिर सकती. 

राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने कहा कि कांग्रेस में जो घटनक्रम चल रहा है इसे लेकर आज अचानक विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. जिसमें मुझे भी बुलाया गया है लेकिन हैरानी की बात यह है कि दो साल पहले जो लोग कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश में लगे थे, उनको प्रदेश की कमान सौंपने की बात आ रही है. ऐसे में कांग्रेस हाईकमान को सोचना चाहिए कि वह उन 102 विधायकों की भावनाओं का ध्यान रखे जो बाड़ेबंदी में थे, जो होटलों में रहे घर छोड़कर बीजेपी के प्रलोभन में नहीं आए. वहीं गर्ग ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो राजस्थान में सरकार और पार्टी कमजोर हो जाएगी, आगे सरकार कैसे बचेगी? सुभाष गर्ग बोले जब राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनी तो कांग्रेस के 99 विधायक थे. मेरे सरकार में शामिल होने के बाद यह संख्या 100 हुई और उसके बाद निर्दलीयों ने भी सरकार का साथ दिया और अन्य दलों के लोगों ने भी अब उनकी भावनाओं का भी सम्मान होना चाहिए.

इधर राजस्थान के धौलपुर के बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा का बड़ा बयान सामने आया है. गिर्राज सिंह मलिंगा ने कहा कि शांति धारीवाल के निवास पर मीटिंग का कोई औचित्य नहीं है. जब आलाकमान ने भेजे हैं पर्यवेक्षक तो उससे पहले मीटिंग करने का क्या मतलब. मलिंगा ने मंत्री सुभाष गर्ग पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो कांग्रेसी नहीं उसे पार्टी के अंदरूनी मामले में बोलने का हक नहीं. गर्ग ने उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार किया था. आपको बता दें राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर सीएम आवास पर शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक होने वाली है. खबर लिखे जाने तक यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर अभी तक 22 मंत्री और 32 विधायक पहुंच चुके, यहां से सभी विधायक CM हाउस बस से एक साथ पहुंचे.

Rajasthan Politics: मंत्री सुभाष गर्ग का तंज, 'BJP से मिलकर सरकार गिराने की कोशिश करने वाले बनेंगे CM'

Rajasthan Politics: राजस्थान के राजनीतिक हलचल पर शेखावत का तंज, कहा- सरकार को बस कुर्सी बचाने की चिंता

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget