एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान के राजनीतिक हलचल पर शेखावत का तंज, कहा- सरकार को बस कुर्सी बचाने की चिंता

Rajasthan News: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता की चिंता करने के बजाय सरकार केवल कुर्सी के ऊपर कौन बैठेगा? इसकी चिंता में व्यस्त है.

Gajendra Singh Shekhawat News: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने राजस्थान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता की चिंता करने के बजाय सरकार केवल कुर्सी के ऊपर कौन बैठेगा? इसकी चिंता में व्यस्त है. राजस्थान की मौजूदा सरकार में मुख्यमंत्री के बदलने को लेकर सरगर्मियां जोरों पर है क्योंकि सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) अध्यक्ष पद का नामांकन कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस पार्टी में एक पद एक व्यक्ति का फॉर्मूला लागू है. 

'सरकार को सिर्फ कुर्सी की चिंता'

शनिवार 24 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे शेखावत ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि मैं राजस्थान के राजनीतिक हालात में टिप्पणी नहीं करना चाहता. हलांकि इतना अवश्य कहूंगा कि राजस्थान में जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के आपसी विग्रह, जो साढ़े तीन-चार साल से चल रहा है, उसका खामियाजा निश्चित रूप से राज्य की जनता ने भुगता है. पिछले कुछ समय से सरकार का फोकस जनकल्याण और लोककल्याण के कार्यों के बजाय कुर्सियां बचाने, बदलने, कौन कुर्सी पर रहेगा, कौन नहीं रहेगा, इसके ऊपर केंद्रित हो गया है. उसके बाद राजस्थान की जनता त्राहिमाम करने लगी है.

जनता ठगा महसूस कर रही
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज जिस तरह से प्रदेशभर में अनेक स्थानों पर अतिवृष्टि के कारण नुकसान हुआ उसकी गिरदावरी कराने के बजाय सरकार कुर्सी के ऊपर कौन बैठेगा? इसकी चिंता में व्यस्त है. उन्होंने कहा कि जगह-जगह अपराधी बेलगाम हो गए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार के ही चुने हुए जनप्रतिनिधि भी विधानसभा में सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं. शेखावत ने कहा कि यह इस बात का परिचायक है कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है. पूरी तरह से असफल हो गई है और आज राजस्थान की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है.

Rajasthan News: 81 लाख लेकर फर्जी केस बनाया, हुलिया बदलकर फरार हुआ, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा पंजाब का इंस्पेक्टर

Alwar News: बिल पास कराने के नाम पर ली थी 5 लाख की रिश्वत, निर्दलीय विधायक के दो बेटे गिरफ्तार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget