एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में चुनाव खत्म होते ही स्मगलर एक्टिव! चित्तौड़गढ़ पुलिस ने जब्त किया 3 करोड़ का अफीम डोडा चूरा

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ जिले में निंबाहेड़ा पुलिस ने अफीम डोडा चूरा की एक बड़ी खेप पकड़ी है. जब्त अवैध अफीम डोडा चूरा की कीमत 3 करोड़ रुपए है. साथ ही पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Rajasthan News: राजस्थान में अफीम की खेती के लिए मशहूर चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) जिले से अफीम तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. यहां की निंबाहेड़ा पुलिस ने अफीम डोडा चूरा की एक बड़ी खेप पकड़ी है. जब्त अवैध अफीम डोडा चूरा की बाजार कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार चुनाव के बाद तस्कर एक्टिव हुए हैं, लेकिन चित्तौड़गढ़ पुलिस नाकाबंदी कर तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ करने में सफल हुई है.

दरअसल, यहां सीमेंट के कट्टों की सप्लाई करने की आड़ में अफीम डोडा चूरा की तस्करी हो रही थी. बता दें कि, निंबाहेड़ा में कई सीमेंट फैक्ट्री हैं. निंबाहेड़ा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि थाने के एएसआई भगवत सिंह वंडर चौराहे पर नाकाबंदी कर रहे थे. इसी दौरान मध्य प्रदेश के नीमच जिले की तरफ से एक ट्रेलर आता हुआ दिखाई दिया, जिसे वहां खड़े पुलिस जाब्ते ने चेकिंग के लिए रुकवाया. इस दौरान ड्राइवर और खलासी दोनों भागने का प्रयास करने लगे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया.  

तीन आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद जब ट्रेलर की चेकिंग की गई तो उसमें सीमेंट के कट्टे मिले, लेकिन जैसे ही उन कट्टो को हटाया गया तो नीचे काले रंग के कट्टे में अफीम डोडा चूरा मिला. पुलिस ने बताया कि 17.43 क्विंटल अफीम डोडा चूरा जब्त किया गया, जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपये है. इस मामले में ड्राइवर भैरूलाल गायरी और खलासी ऊंकार गायरी को गिरफ्तार किया गया है. दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस को बताया कि संजय भारद्वाज नामक व्यक्ति ने सीमेंट के कट्टों के साथ डोडा चूरा से भरा ट्रेलर दिया था. इसके बाद फिर पुलिस ने संजय भारद्वाज को भी गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें-

Rajasthan Politics: कंवर लाल मीणा ने हेमराज मीणा के अरोपों को बताया झूठ, विधायकों की 'बाड़ेबंदी' को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget