एक्सप्लोरर

Rajasthan: हवाला के जरिए चल रहा नशे का कारोबार, जालोर पुलिस ने जब्त की 2 करोड़ की नशीली दवाएं

Jalore News: जालोर पुलिस ने निंबावास गांव के एक घर में दबिश दी, जहां अवैध रूप से रखी गई प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की गई. जब्त की गई दवाईयों में अलग-अलग प्रकार की कुल 45,960 टैबलेट है.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) की सरकार बनने के बाद लगातार माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है. इसी सिलसिले में जालोर पुलिस को सोमवार (18 मार्च) को बड़ी सफलता मिली है. जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव की जिला स्पेशल टीम DST ने भीनमाल में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध नशीली टैबलेट बरामद किया. साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. 

पुलिस द्वारा सोमवार की रात को की गई कार्रवाई के दौरान 45960 नशीली प्रतिबंधित टैबलेट बरामद की है, जिसकी मार्केट कीमत लगभग दो करोड़ बताई जा रही है. जालौर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मुखबिर की सूचना पर जालौर जिला पुलिस की स्पेशल टीम और भीनमाल पुलिस उप अधीक्षक अन्नराजसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में पुलिस उप निरीक्षक घेवरराम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की. 

दो करोड़ की नशीली दवाएं जब्त
इस दौरान टीम ने निंबावास गांव के एक घर में दबिश दी, जहां अवैध रूप से रखी गई नशीली प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई. जब्त की गई दवाईयों में अलग-अलग प्रकार की कुल 45,960 टैबलेट है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह टैबलेट जोधपुर से एक व्यक्ति से लाता था, जोकि अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल करके टैबलेट का आर्डर लेता है. वहीं टैबलेट का पेमेंट हवाला के जरिए भेजा जाता है. टैबलेट बस के द्वारा मंगवाकर भीनमाल क्षेत्र के मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से बेची जाती थी. 

मुखबिर ने दी थी सूचना
आरोपी ने बताया कि वह कुछ टैबलेट नशा करने वाले लोगों को भी सप्लाई करता था. साथ ही कुछ टैबलेट अफीम बनाने वालों को भी बेचता है. जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव ने बताया कि आरोपी के संबंध में मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी द्वारा घर पर बड़ी मात्रा में अवैध नशीली दवाओं का भंडारण किया गया है. इसके बाद जिला पुलिस स्पेशल टीम और भीनमाल पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया. साथ ही 45,960 अवैध नशीली टैबलेट बरामद हुई है.इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर पुष्पा सोलंकी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: आचार संहिता लगते ही एक्शन मोड में पूर्व CM शिवराज, 1100 कांग्रेसियों ने धामा BJP का दामन

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget