एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 25 शादी करने वाली 'ठग दुल्हन' से मिलिए, लोगों को ऐसे लगाती थी चूना, अब पहुंची जेल

Thug Bride News: राजस्थान से एक बड़ी ही अजीब घटना सामने आयी है, जहां पर एक युवती लोगों से शादी करने के बाद उनसे नकदी व कीमती सामान लेकर भाग जाती है. पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है.

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने 23 साल की एक युवती को गिरफ्तार किया है, जिस पर कम से कम 25 'फर्जी शादियां' करने का आरोप है. युवती पर आरोप है कि वह शादी के बाद नकदी व कीमती सामान लेकर चंपत हो जाती है. सवाई माधोपुर पुलिस की एक टीम ने मध्य प्रदेश में भोपाल जिले के शिव नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली अनुराधा को 18 मई को गिरफ्तार किया.

फर्जी शादियां रचाकर कई लोगों को ठगा

मानटाउन के थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया, 'आरोपी महिला ने फर्जी शादियां रचाकर कई लोगों को ठगा है. वह नकदी और मोबाइल फोन समेत कीमती सामान लेकर फरार हो जाती है.' उन्होंने बताया कि जिस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है वह विष्णु गुप्ता ने तीन मई को दर्ज कराया था. उन्होंने बताया कि सुनीता और पप्पू मीणा नामक दो लोगों ने उसकी शादी करवाने का झांसा देकर उसे गुमराह किया.

शिकायतकर्ता ने दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबिक, 'उन्होंने अनुराधा की तस्वीर दिखाई,एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए राजी किया और उसके बाद पिछले महीने हुई शादी के लिए मुझसे दो लाख रुपये ले लिए. शादी के एक हफ्ते बाद अनुराधा नकदी, गहने और मोबाइल फोन लेकर गायब हो गई.'

शादी के कुछ दिन बाद हो जाती है गायब

जांच में पता चला कि अनुराधा इसी तरह कई 'फर्जी शादी' कर चुकी हैं. हर ऐसी शादी के कुछ दिन बाद वह गायब हो जाती है. अधिकारी ने कहा, 'जांच से पता चला है कि अनुराधा कम से कम 25 ऐसी धोखाधड़ी वाली शादियों में शामिल रही है.' जांच दल ने पाया कि अनुराधा भोपाल में कई ऐसे लोगों के संपर्क में थी जो शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का हिस्सा हैं. इस गिरोह का काम शादी के लिए दुल्हन तलाश रहे युवकों को फांसना, उन्हें भावी 'दुल्हन' की तस्वीरें दिखाना, 2 से 5 लाख रुपये तक की मोटी रकम लेना और फिर फर्जी शादियां आयोजित करना है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह द्वारा करवाई गई कथित शादी के तुरंत बाद 'दुल्हन' फरार हो जाती है जिसके बाद युवक आर्थिक व भावनात्मक संकट में फंस जाते हैं. पुलिस टीम के सदस्यों ने खुद को अविवाहित युवक के रूप में पेश कर भोपाल में अनुराधा को ट्रैक किया. सफलता तब मिली जब उन्हें अनुराधा की तस्वीर शादी करने की इच्छुक युवतियों की सूची में मिली. इसके बाद टीम ने भोपाल में उस जगह का पता लगाया जहां वह एक और पीड़ित से शादी करने के बाद छिपी हुई थी. थानाधिकारी ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और गिरोह के और सदस्यों को पकड़ने तथा कीमती सामान को बरामद करने के लिए आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें -

Jyoti Malhotra News: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की बाड़मेर वीडियो से हड़कंप! राजस्थान सरकार सतर्क, उठाया बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
अजमेर में बारिश का कहर, किशनगढ़ में मकान ढहा; मलबे से परिवार के 3 लोग जिंदा निकाले गए
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget