एक्सप्लोरर

कांग्रेस का आरोप- 'राजस्थान में CM और मंत्रियों के फोन हो रहे टेप, दिल्ली में...', भड़की BJP

राजस्थान में CM भजनलाल शर्मा और मंत्रियों के फोन टेप किए जाने के आरोपों पर सियासी संग्राम छिड़ गया है. गोविंद सिंह डोटासरा के आरोपों पर मंत्री मदन दिलावर ने पलटवार किया है.

Rajasthan Phone Tapping Case: राजस्थान में अब कथित तौर पर सीएम व मंत्रियों के फोन टेप किए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी संग्राम छिड़ गया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार में शामिल लोगों के फोन दिल्ली में टेप किए जाने और वहां से दखल दिए जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. 

वहीं राज्य के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए उन्हें सबसे बड़ा झूठा करार दिया है. इस मुद्दे पर वार पलटवार करने में पक्ष और विपक्ष के नेता अपनी मर्यादाएं लांघ रहे हैं और एक दूसरे को निकम्मा व नकारा बताने में भी नहीं चूक रहे हैं. 

दिल्ली में टेप किए जाते हैं- डोटासरा

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सनसनीखेज बयान देते हुए आरोप लगाया है कि राज्य में सीएम और मंत्री गण लोगों से फोन पर बातचीत करने में डरते हैं. आरोपो के मुताबिक सरकार में प्रमुख पदों पर बैठे लोगों के फोन दिल्ली में टेप किए जाते हैं. उनकी बातें सुनी जाती हैं और दिल्ली में बैठे बीजेपी के नेता रिकॉर्ड की हुई बातचीत के आधार पर कामकाज में दखल देते हैं. 

डोटासरा के मुताबिक उन्हें यह बात बीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने बताई है कि सीएम व मंत्री फोन पर बातचीत करने से मना करते हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजस्थान में सरकारी फैसले दिल्ली से भेजी गई पर्चियों के आधार पर लिए जाते हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में मंत्रियों की बात भी बिल्कुल नहीं सुनी जाती. मंत्रियों से ज्यादा काम तो खुद उनके हो जाते हैं. प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के इस बयान पर राजस्थान की सियासत में भूचाल आ गया है.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के इस बयान पर राजस्थान सरकार ने पलटवार किया है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और भजनलाल शर्मा सरकार में कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर इस मामले में आरोपो पर पलटवार करने के लिए सामने आए. 

अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं- मदन दिलावर

उन्होंने फोन टैपिंग के आरोपों को बकवास करार दिया. मंत्री मदन दिलावर ने गोविंद सिंह डोटासरा को राजस्थान का सबसे बड़ा झूठा बताया. उन्होंने कहा कि जो कल्चर कांग्रेस का है, डोटासरा उसी को बयां कर रहे हैं. उनका कहना है कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए उसके नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. 

मंत्री मदन दिलावर का कहना है कि गोविंद सिंह डोटासरा एकदम निकम्मे व्यक्ति हैं. अगर इससे भी खराब कोई शब्द हो तो वह उनके लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. वह दुष्प्रचार कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. 

कहा जा सकता है कि राजस्थान में फोन टैपिंग के विवाद में बीजेपी और कांग्रेस के बीच की जुबानी जंग अब मर्यादा की सीमाओं को लांघ रही है. इस मुद्दे पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाकर जहां राजस्थान की सियासत में सनसनी फैलाने की कोशिश की है, वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को आईना दिखाने का काम किया है. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget