एक्सप्लोरर

Rajasthan Paper Leak: राजस्थान पेपर लीक मामले में SOG का एक्शन, जोधपुर से ट्रेनी महिला SI को पकड़ा

Rajasthan News: राजस्थान SI भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसओजी ने चालान पेश करने के बाद अब सरगना सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. इस बीच SOG ने जोधपुर से एक एसआई को पकड़ा है.

Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान एसआई भर्ती पेपर लीक मामले (Rajasthan Paper Leak Case) में एसओजी (SOG) को एक और बड़ी सफलता मिली है. एसओजी ने शनिवार (8 जून) को जोधपुर (Jodhpur) से एक उप निरीक्षक (SI) को पकड़ा है. आरपीटीसी जोधपुर में प्रशिक्षण ले रही आरएसी की प्लाटून कमांडर प्रभा बिश्नोई को एसओजी टीम ने पकड़ा है. जोधपुर निवासी प्रभा बिश्नोई को पूछताछ के लिए जयपुर एसओजी मुख्यालय ले जाया गया है.

बता दें उप निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसओजी ने चालान पेश करने के बाद अब सरगना सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. SOG ने एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले के वांटेड 12 आरोपियों पर ईनाम घोषित किया था. इसमें से सबसे अधिक पेपर लीक सरगना यूनिक भांभू पर एक लाख रुपये और ओम प्रकाश ढाका पर 75 हजार रुपये का ईनाम रखा गया था.

आरोपियों पर रखा गया लाखों का ईनाम
इसके अलावा छह आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये और चार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था. यूनिक उर्फ पंकज भांभू पुत्र जगदीश जाट (36) निवासी पूनिया कॉलोनी चुरु हसनपुर की रविंद्र बाल भारती स्कूल से उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर चुराया था. इसके लिए स्कूल के कर्मचारी राजेश को 10 लाख रुपये दिए थे.

अभ्यर्थियों से वसूली गई मोटी रकम
वहीं पेपर चुराने के बाद गिरोह के साथी जगदीश बिश्नोई को व्हाट्सएप के माध्यम से पेपर भेजा गया. वहां से फिर पेपर सॉल्व करने वाले हेडर्स के पास पेपर पहुंचा. ओमप्रकाश ढाका पुत्र किशनाराम विश्नोई (37) करड़ा सांचोर ने चोरी किया और पेपर लेने के इच्छुक अभ्यर्थी लेकर आया था. इसके बदले उसने अभ्यर्थियों से मोटी रकम ली थी. यह यूनिक और जगदीश का नजदीकी रहा है.

यह भी पढ़ें: मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण से पहले अशोक गहलोत ने रख दी ये बड़ी मांग, कहा- ‘पहला हक राजस्थान का...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget