एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: जब वसुंधरा राजे ने आलाकमान को दिखाई थी 'आंख', कैसे पार्टी को करना पड़ा था सरेंडर

Rajasthan: राजस्थान की सियासत में ऐसे कई बड़े नेता हैं जो वक्त आने पर आलाकमान की भी आंखों में आंखें डालकर अपनी बात मनवा लेते हैं. आज हम आपको प्रदेश का ऐसा ही एक सियासी किस्सा बात रहे हैं.

Rajasthan Politics: राजस्थान में पिछले साल सितंबर से ही सियासी माहौल गर्म है, जब अशोक गहलोत के खास लोग आलाकमान को चुनौती देते हुए दिखाई दिए थे. मतलब 25 सितंबर की घटना से आलाकमान भी नाराज बताया गया था. राजस्थान की राजननीति में यह कोई नई बात नहीं है. ऐसी ही एक घटना है जब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी अपने यहां आलाकमान को आंखें दिखाई थीं और पूरी पार्टी झुक गई थी. उसके बाद बड़ा ही राजनीतिक ड्रामा चला.

वसुंधरा उसके बाद राजस्थान की मुख्यमंत्री भी बनीं. तो आइए जानते हैं कि क्या हुआ था पूरा मामला ? आखिर फिर क्यों होने लगी चर्चा. इस तरीके की चीजें क्या यहां पर बार-बार दोहराई जा रही हैं. चुनाव से पहले यहां पर पूरी तरह से सभी दल के नेता और दल दोनों राजनीतिक माहौल में जाते हुए दिख रहे हैं. खींचतान और सियासी बयान दोनों चलने लगे हैं.

गुलाब चंद कटारिया ने किया था एलान
दरअसल, वो साल 2012 का था जब वसुंधरा राजे ने आलाकमान को 'आंख दिखाई' थी. उसी समय भी चुनावी मौसम बनने लगा था. उस दौरान भी चर्चा यहां तेज थी कि राज्य में बीजेपी सीएम का चेहरा किसे बना सकती है. इसी बीच तब के बीजेपी के वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया ने  ‘लोक जागरण यात्रा’ निकालने का ऐलान कर दिया. यह यात्रा उनके ही उपज थी लेकिन इस यात्रा का पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के लोगों ने विरोध कर दिया. उस दौरान माहौल इतना गर्म हो गया था कि बीजेपी के बड़ी संख्या में विधायक इस्तीफा देने को तैयार हुए और बाद में 63 विधायकों ने राजे सिंधिया के समर्थन में इस्तीफा दे भी दिए. मामला यहीं तक नहीं रुका बल्कि राजे के उस वक्त तेवर ऐसे थे कि उनके खेमे के विधायकों ने ही नहीं बल्कि चार पूर्व सांसदों और दर्जनभर से ज्यादा पूर्व विधायकों ने भी इस्तीफा सौंप दिया था. इसका असर हुआ कि बीजेपी आलाकमान को झुकना पड़ गया था.

फिर ऐसे बनी बात
वसुंधरा राजे के तेवर के आगे बीजेपी आलाकमान झुक गया, क्योंकि यहां जब विधायकों की संख्या देखी गई तो उस मामले में राजे मजबूत दिखी. उस दौरान नितिन गडकरी के पास बीजेपी की कमान थी. बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने किसी तरह पार्टी में उठे तूफान को शांत किया. जानकार बताते हैं कि उस दौरान वसुंधरा राजे की सभी मांगें बीजेपी आलाकमान ने मान ली थीं. इतना ही नहीं उन्होंने सीएम के लिए भी अपनी तरफ माहौल कर लिया था. साल 2013 में वसुंधरा राजे सिंधिया बार राजस्थान की सीएम बनी थीं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: गुलाब चंद कटारिया ने अपने आखिरी सत्र में सरकार से किए आखिरी 55 सवाल, जानिए किन विभागों को घेरा

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget