एक्सप्लोरर

होटल-ढाबों के पास गाड़ी खड़ी करने वाले सावधान, कीमती सामान चुराने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Rajasthan News: प्रतापगढ़ पुलिस ने होटल-ढाबों पर यात्री वाहनों से कीमती सामान चुराने वाले गिरोह का खुलासा किया है. गैंग के सरगना अब्दुल रहमान उर्फ पावली और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है.

Jaipur Latest News: होटल-ढाबों पर वाहन खड़े करने वाले हो जाएं सावधान, क्योंकि वहां पर जरा सी लापरवाही पर बड़ा नुकसान हो सकता है. ऐसा करने के लिए अंतर राज्य गिरोह पूरी तरह से सक्रिय है. खासकर प्रतापगढ़, डूंगरपुर आदि क्षेत्रों में इनका असर ज्यादा है. जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ पुलिस ने इसका खुलासा किया है.

इस गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है. प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने होटल-ढाबा पर खड़े यात्री वाहनों से कीमती सामान चुराने वाले अंतर राज्यीय गिरोह का खुलासा किया है. इतना ही नहीं गैंग के सरगना अब्दुल रहमान उर्फ पावली (22) मध्य प्रदेश निवासी और उसके साथी विक्रम ठाकुर (42) मध्य प्रदेश निवासी को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चुराए गए छोटे बड़े सोने के आभूषण के 45 नग बरामद किए हैं.
     
एसपी ने बताई ये बातें

एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि 26 अक्टूबर को सदर बाजार निवासी सर्राफा व्यापारी पंकज सोनी ने थाना छोटी सादड़ी पर रिपोर्ट दी कि उसने सोने के छोटे-बड़े आभूषण कुल 45 डिब्बियों में पैक कर बैग में रख बेचने जयपुर जाने के लिए बस स्टैंड से रवाना हुआ. रात करीब 11:00 बजे बस छोटी सादड़ी स्थित कृष्णा होटल पर रुकी तो वह लघुशंका के लिए बस से उतरा और वापस आया तब उसके सोने के आभूषणों का बैग जगह पर नहीं था.

होटल पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति बस में चढ़कर बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे. सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अज्ञात अभियुक्तों की फोटोग्राफ पहचान के लिए आसपास के पुलिस थानों और मध्य प्रदेश के पुलिस थानों में भेजे और मुखबिरों से भी पहचान के प्रयास किए गए.
     
 पुलिसवालों ने बदला अपना रूप

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि गैंग के सरगना को पकड़ना आसान नहीं था. उसे पकड़ने गई टीम ने गांव में अपनी पहचान छुपाते हुए गोलगप्पे और दरी-कंबल बेचे, गांव में कबाड़ी वाला बन भंगार का सामान खरीद मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान उर्फ पावली की पहचान कर साइबर सेल के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया. उसके बाद उसके साथी विक्रम ठाकुर को गिरफ्तार कर दोनों के पास से चोरी गए गहने बरामद किए.

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget