एक्सप्लोरर

Dholpur News: धौलपुर में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से 2 साल के मासूम की गई जान, एक मजदूर घायल

धौलपुर के सांगोरी गांव में बड़ा हादसा हुआ है. यहां दीवार गिरने से 2 वर्षीय मासूम की जान चली गई है. वहीं इस हादसे में एक मजदूर भी गंभीर रूप से घायर हो गया है.

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर (Dholpur) जिले के बसेड़ी थाना इलाके के गांव सांगोरी में कल देर शाम को एक दीवार पर टीनशेड लगाते समय दीवार भरभरा कर गिर पड़ी. दीवार गिरने (Wall Collapsed) से दीवार पर चढ़ कर काम कर रहे मजदूर (Labour) मलबे के नीचे दबकर घायल हो गया. वहीं दीवार के पास खेल रहा 2 वर्षीय मासूम बच्चे की दीवार के मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई. घायल मजदूर को बसेड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर मजदूर को जिला रेफर कर दिया. 

2 वर्ष के मासूम की गई जान
जानकारी के अनुसार मजदूर अशोक 45 वर्ष सांगोरी गांव में दीवार पर चढ़कर टीनशेड लगाने का कार्य कर रहा था. जिस दीवार पर चढ़कर अशोक कार्य कर रहा था वह दीवार भरभरा कर गिर पड़ी. जिससे दीवार के मलबे में मजदूर अशोक और नीचे खेल रहे दो वर्षीय मासूम बालक आरुष दब गए. दीवार गिरते ही घर में चीख पुकार मच गई.

चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और और मलबे से मजदूर अशोक को और मासूम बालक आरुष को बाहर निकाला. हालांकि मासूम बालक की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई थी और मजदूर अशोक घायल हो गया. ग्रामीणों ने घायल अशोक को तुरन्त बसेड़ी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मजदूर अशोक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां मजदूर का इलाज जारी है.  

मासूम के मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
दो वर्षीय मासूम बालक आरुष की मृत्य से परिवार और ग्रामीणों में चीख पुकार मची हुई है. मासूम बालक के शव का अन्तिम संस्कार कर दिया गया है. इस घटना से गांव में गमगीन माहौल है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है.

यह भी पढ़ें:

Bundi News: आठ हजार किसानों को बांटा गया Pashudhan Kisan Credit Card लोन, केंद्रीय मंत्री बोले- इतने लोगों को और मिलेगा कर्ज

Churu Crime News: सास ने बीच सड़क पर बहू को जमकर पीटा, पति ने भी की मारपीट, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget