एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बड़े हनुमान मंदिर पर ‘मिनी कुम्भ’ जैसा नजारा, नए साल पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे साधु संत

Bharatpur Hanuman Mandir: लुधावई स्थित बड़े हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमे सैकड़ों की संख्या में साधु-संतों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.

Bharatpur News: नववर्ष 2024 के आगमन को लेकर होटलों में सेलिब्रेट करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए तो बड़ी संख्या में लोगों ने भगवन के दर्शन और दान-पुण्य कर नववर्ष की शुरुआत की है. भरतपुर के लुधावई स्थित बड़े हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों की संख्या में साधु-संतों के साथ हजारों की संख्या आसपास के श्रद्धालु पहुंचे और साधु संतो के दर्शन कर नववर्ष की शुरुआत की. 

भरतपुर में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर लुधावई टोल प्लाजा के पास स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर आज मिनी कुम्भ जैसा नजारा देखने को मिला. बड़े हनुमान मन्दिर पर आज नव वर्ष के उपलक्ष्य में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया. भण्डारे में सैकड़ों साधु-संतो के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की. मंदिर पर आए सभी साधु संतों को कम्बल और आने-जाने का किराया दिया गया है. बड़े हनुमान मंदिर पर पहले महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 महंत रामदास के द्वारा प्रत्येक 30 दिसंबर को कम्बल वितरण और भण्डारे का आयोजन किया जाता था. लेकिन किन्हीं कारणों से कम्बल वितरण और भंडारे का आयोजन लगभग बंद सा हो गया था लेकिन अब फिर संत श्री श्री 1008 बाबा रामदास जी महामंडलेश्वर के निर्देशन से संत कौशल दास जी ने भंडारा और कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया है. 

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे साधु संत 

बड़े हनुमान मंदिर पर आयोजित हुए कम्बल वितरण और विशाल भंडारे में सैकड़ों की संख्या में आसपास एवं दूरदराज से साधु - संतो ने शिरकत की. भंडारे में जो भी संत पहुंचे सभी को कम्बल और आने जाने का किराया दिया गया है. लुधावई स्थित बड़े हनुमान के आसपास के गांव में रहने वाले हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने पहुँच कर प्रसादी ग्रहण की और संतो के दर्शन किये. इस मौके पर ग्रामीणों का कहना था कि आज का नजारा मिनी कुम्भ जैसा देखने को मिला है. 

क्या कहना है संत कौशल दास जी का 

लुधावई मंदिर पर रहने वाले संत कौशल दास जी ने बताया है की पहले मंदिर पर 30 दिसंबर को भण्डारे का आयोजन किया जाता था अब नव वर्ष के उपलक्ष्य में 01 जनवरी को हर साल किया जायेगा जिसमे जितने भी साधु - संत आएंगे उनको कम्बल वितरण किया जायेगा और आज भी लगभग 500 साधु - संत आये थे सबको एक - एक कम्बल और आने जाने का किराया भाड़ा देकर विदा किया है. तथा आसपास के गांव में रहने वाले हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कोटा में नववर्ष की धूम, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देशवासियों को नववर्ष की दी शुभकामनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'ये पक्षपाती पुलिसकर्मी...'
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'अब कोई बचाने नहीं आयेगा'
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें

वीडियोज

Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap
Chitra Tripathi: खामनेई को उठवा लेंगे या घर में घुसकर मारेंगे ट्रंप? | Donald Trump | Khamnei | Iran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'ये पक्षपाती पुलिसकर्मी...'
संभल के CO रहे अनुज चौधरी पर दर्ज होगा केस, अखिलेश यादव बोले, 'अब कोई बचाने नहीं आयेगा'
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बारे में आप कितना जानते हैं, जानें परिवार में कौन-कौन?
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
लाइव कॉन्सर्ट में इंटिमेसी को लेकर हनी सिंह के बिगड़े बोल, लोग बोले- 'इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती'
लाइव कॉन्सर्ट में इंटिमेसी को लेकर हनी सिंह के बिगड़े बोल, लोग बोले- 'इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती'
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ओ देश मेरे तेरी शान...छोटी बच्चियों ने तुतलाते हुए गाया देशभक्ति वाला गाना, वीडियो देख मुस्कुराया इंटरनेट
ओ देश मेरे तेरी शान...छोटी बच्चियों ने तुतलाते हुए गाया देशभक्ति वाला गाना, वीडियो देख मुस्कुराया इंटरनेट
बिहार की राजनीति में कितना अहम है दही चूरा, इससे कैसे तय होती है सियासत?
बिहार की राजनीति में कितना अहम है दही चूरा, इससे कैसे तय होती है सियासत?
Embed widget