एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कोटा में नववर्ष की धूम, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देशवासियों को नववर्ष की दी शुभकामनाएं

Kota New Year 2024 Celebration: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नव वर्ष पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. बिरला ने कहा है कि, मेरे परिवार जनों आप को नववर्ष 2024 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.

Kota News: देश और प्रदेश में नववर्ष 2024 के आगाज के साथ ही लोगों की खुशियां चरम पर हैं. कोटा रात 12 बजे के बाद तक नववर्ष का जश्न चलता रहा और लोगों ने जमकर नववर्ष का स्वागत किया. आज सुबह से ही लोगों ने मंदिरों में दर्शन कर नववर्ष की शुरुआत की तो दूसरी और कई संस्थाओं ने आमजन को दूध पिलाकर बुराई को त्यागने का संकल्प दिलवाया. आर्य समाज की ओर से कोटा में कई जगह नववर्ष की पूर्वसंध्या पर दूध पिलाया गया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नव वर्ष पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.

नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ काम करें
बिरला ने अपने संदेश में कहा है कि, मेरे प्रिय देशवासियों, मेरे परिवार जनों आप को नववर्ष 2024 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि नया साल आपके और आपके प्रियजनों के जीवन में नई खुशियां लेकर आए. आपके सभी संकल्प पूरे हो. नए साल में आपका जीवन नई उपलब्धियों एवं नई सफलताओं से परिपूर्ण रहे. नया साल वो समय है जब हम अपने लिए नए लक्ष्य तय करते हैं और उनको पाने के लिए नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ काम करते हैं. ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि आप नए साल में नए विश्वास, नई योजना और नए संकल्प के साथ अपने जीवन को आगे बढ़ाएं. सकारात्मक ऊर्जा के साथ हम स्वयं को सर्वश्रेष्ठ बनाने का प्रयास करें. हम अपने परिवार को, समाज को और राष्ट्र को उत्कृष्ट बनाने के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ योगदान दें.

नशा मुक्त हो समाज का कराया संकल्प
आर्य समाज ने नशामुक्त कोटा अभियान के अन्तर्गत आमजन को नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया. इस अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने आमजन को दूध पिलाया और कहा कि नशे की बुराई को छोड़ने व छुड़ाने का जो संकल्प करवाया गया है वह अभिनन्दनीय है. नववर्ष में लोग नशा मुक्ति का संकल्प लेकर समाज और देश के विकास में भागीदार बने. प्रधान अर्जुनदेव चड्डा ने कहा कि लोग नशा छोड़ने का संकल्प लें और जो धनराशी नशे पर खर्च करते हैं उसे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य समाज सेवा आदि कार्यों मे खर्च करें. अंग्रेजी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हजारों लोगों को दूध पिलाया गया.

कोटा के मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे लोग
कोटा में नववर्ष की शुरुआत पर लोग मंदिरों में पहुंचे और अपना पहला दिन भगवान के दर्शन कर शुरू किया. कोटा के खड़े गणेश जी, गोदावरी धाम, नीलकंठ महादेव, राधा कृष्ण मंदिर सहित कई मंदिरों में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी और लोग धर्म भी कर रहे हैं. जिसके तहत गायों को चारा खिलाना, निर्धन की सेवा करना, भोजन कराना शामिल है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Politics: उदयपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री खराड़ी, बताया आदिवासी क्षेत्र में सबसे पहला काम क्या करेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर

वीडियोज

Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal
UP News: 'बाबरी' का बवाल...यूपी टू पश्चिम बंगाल | CM Yogi | UP Politics
US-India Trade Deal के बाद घटेगा Russian Oil Import | Paisa Live
Mahadangal: ओवैसी का बंगाल प्लान तैयार, क्या टूटेगा दीदी का मुस्लिम वोट बैंक? | AIMIM | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Video: जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget