एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: 'सचिन पायलट अभी हमारे कार्ड में नहीं...' बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का बड़ा बयान

Rajasthan: पूनियां ने सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि हर बार जब उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की बागडोर संभाली, तो उनकी सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर काफी बढ़ गई.

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले सियासी अटकलों के साथ-साथ नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है. राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष  सतीश पूनियां एक इंटरव्यू में सीएम अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा. इसके अलावा सचिन पायलट के भविष्य को लेकर भी बयान दिया. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

'अपनी ही पार्टी को कमजोर करने का रहा इतिहास'
दरअसल, सतीश पूनियां ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि राज्य के अतीत से वाकिफ लोग इस बात से सहमत होंगे कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अपनी ही पार्टी को कमजोर करने का इतिहास रहा है. पूनियां ने आगे कहा, "हर बार जब उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की बागडोर संभाली, तो उनकी सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर काफी बढ़ गई, जिससे पार्टी को कम सीटें मिलीं. 2003 में कांग्रेस को 56 सीटें मिलीं जो 2013 में घटकर 21 रह गईं. लेकिन बीजेपी के मामले में ऐसा नहीं है. हमने अच्छा स्कोर बनाए रखा है. 2003 में हमने 78 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस को 96 और 2018 में बीजेपी को 73 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 99 सीटें."

'पायलट हमारे कार्ड में नहीं'
वहीं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की भविष्य की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर पूनियां ने कहा कि सचिन पायलट अभी हमारे कार्ड में नहीं हैं. दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मतभेद के बीच अक्सर ये कयास लगाए जाते हैं कि अगर कांग्रेस ने सचिन पायलट को सीएम फेस नहीं बनाया तो क्या पायलट बीजेपी ज्वॉइन करेंगे. हालांकि बीजेपी अध्यक्ष के इस बयान के बाद सियासी अटकलों पर विराम लगेगा.

'चुनाव के दौरान क्यों उठाया जा रहा मुद्दा'
सतीश पूनियां ने ईआरसीपी, संजीवनी घोटाला आदि जैसे गहलोत द्वारा उठाए गए मामलों पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "सीएम पार्टी की अंदरूनी कलह और अपनी सरकार की विफलताओं को कवर करने में असमर्थ हैं और इसलिए इस तरह के मुद्दे बनाए हैं." पूनियां ने कहा कि चुनाव के दौरान अब संजीवनी का मुद्दा क्यों उठाया जा रहा है? जब एजेंसी मामले की जांच कर रही है तो सीएम एसओजी की तरह केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मां पर आरोप क्यों लगा रहे हैं? ये सभी सवाल इशारा करते हैं कि सीएम हार चुके हैं.

ये भी पढ़ें

Sanjeevani Scam: 'संजीवनी घोटाले के आरोपियों के समान है केंद्रीय मंत्री शेखावत का जुर्म'- CM अशोक गहलोत ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget