एक्सप्लोरर

Bundi News: रात्रि गश्त के दौरान सोते रहे पुलिसकर्मी और चोरी करते रहे चोर, अब SP ने लिया ये एक्शन

बूंदी में एक ही रात में कई जगह चोरी हुई और इस दौरान रात्री गश्त पर निकले पुलिसकर्मी सोते हुए पाए गए.

Bundi News: राजस्थान के बूंदी में यहां रात्रि गश्त में पुलिसकर्मी सोते रहे और चोर चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे. वहीं अब इन बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर एसपी सख्त नजर आ रहे हैं.  घटना के बाद फैले आक्रोश पर मौके पर पहुंचे एसपी जय यादव ने सीसीटीवी खंगाले तो चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदात करते दिखे. ऐसे में कापरेन क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात से एसपी जय यादव काफी नाराज दिखे और उन्होंने रात्रि गश्त के दौरान लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल रूप से सस्पेंड कर दिया. 

एसपी की जांच में सामने आया कि यह तीनों कांस्टेबल रात्रि गश्त के दौरान आराम फरमा रहे थे और इधर चोर मस्ती से एक के बाद एक घरों और दुकानों में चोरी की वारदातों को बेखोफ होकर अंजाम दे रहे थे. इस मामले में कापरेन थाने में तैनात हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह और उमाकांत पर गाज गिरी है. वहीं कापरेन थाने के एसएचओ सुरेश गुर्जर को भी जमकर लताड़ लगाई और कहा कि रात्रि गश्त व्यवस्था ठीक कर करें वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें. 

बढ़ती जा रही चोरियां
बूंदी जिले के कापरेन इलाके में चोरो ने एक साथ करीब आधा दर्जन स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. जिनमे से कुछ स्थानों चोर जेवरात व नकदी चुराने में सफल हुए और कुछ मकानों के ताले तोड़ गए. एक ही रात में हुई चोरी की वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त व मुस्तेदी की पोल खोल कर रख दी थी. चोरो ने मुख्य मार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित रूपचंद मनोज जैन की किराने की दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

चोर दुकान से नगदी व सामान चुराकर ले गए थे. वही चोरों ने शहर के वार्ड नं 24 मे स्थित एक घर में लगे जंगले की ग्रील को तोडकऱ अंदर प्रवेश किया और करीब 20 हजार की नगदी व सोने जेवरात सहित खाने के सामान चुरा लिए थे. इसी क्षेत्र के एक मकान में भी चोर जंगले की ग्रील को तोडकर अंदर प्रवेश किया और चोर दुकान के लिए रखी 8 से 10 नई साड़ियां चुरा कर ले गए. इसके अलावा बदमाशो ने ललित टेलर के मुख्य गेट की जाली तोड़ने का प्रयास किया था. वहीं कल्याणपुरा में प्रहलाद हाड़ा के मकान में बदमाशों ने मुख्य दरवाजे की जाली तोड़ने का प्रयास किया. इस दौरान घर वालो की नींद खुलने पर बदमाश जल्दबाजी में अपने जूते वहीं छोड़कर मोके से फरार हो गए थे. अज्ञात बदमाशों की वारदात दुकान व मकानों में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 

गश्त की बजाय सो रहे थे पुलिसकर्मी- एसपी
एसपी जय यादव ने बताया कि कापरेन में चोरी की वारदात हुई है. इस मामले मैं रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने वाले एक हेड कांस्टेबल सहित 3 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. मैंने सभी थाना अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रखे हैं कि रात्रि गश्त मैं किसी भी तरह की कोई लापरवाही और चोरी की वारदात बर्दाश्त योग्य नही है. एसपी जय यादव ने बताया कि यह पुलिसकर्मी रात्रि गश्त करने की बजाय सो रहे थे. अगर यह मुस्तैदी से कार्य कर रहे होते तो शायद चोर धरे जाते. लेकिन एक इन की लापरवाही के चलते एक ही क्षेत्र में आधा दर्जन के आसपास चोरी की वारदात से पुलिस का इकबाल कम हुआ है. मैंने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र के लोगों से जानकारी ली तो. इन पुलिसकर्मियों द्वारा कोई रात्रि गश्त करना भी नहीं पाया गया. 

ये भी पढ़ें

Ajmer News: बीजेपी की पूर्व विधायक के वाहन पर अज्ञात बदमाशों ने किया हमला, बंदूक की नोक पर दी धमकी

Independence Day 2022: आजादी से पहले महात्मा गांधी ने राजस्थान में दलित बच्चों के लिए शुरू करवाया था स्कूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget