एक्सप्लोरर

Barmer News: बाड़मेर में खुलेगा उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन का पहला रेल कोच रेस्टोरेंट, बिना टिकट ले सकेंगे खाने का लुत्फ

Rajasthan News: जोधपुर उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन का पहला कोच रेस्तरां जोधपुर मंडल के बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर खुलने जा रहा है. इसमें एंट्री के लिए रेलवे टिकट की आवश्यकता नहीं होगी.

Rail Coach Restaurant: जोधपुर उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन (North-Western Railway Zone) का पहला कोच रेस्तरां (Coach Restaurant) जोधपुर मंडल (Jodhpur Division) के बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर खुलने जा रहा है. इस वातानुकूलित रेस्टोरेंट में एंट्री के लिए रेलवे टिकट की आवश्यकता नहीं होगी. यहां बिना सफर किये और बिना रेल टिकट के ही कोच में बैठकर खाने का आनंद ले सकेंगे. मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि मंडल के बाड़मेर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में इस रेल कोच रेस्तरां के स्थापना की सभी तैयारियां कर ली गई है. इसकी शुरुआत जल्द ही की जाएगी.

उन्होंने बताया कि रेलवे के गैर यात्री भाड़ा आय बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न स्टेशनों पर रेल कोच रेस्टोरेंट खोलने की योजना के अनुरूप निजी प्रतिभागी को रेलवे स्क्रैप और सवारी गाड़ी का डिब्बा उपलब्ध करवाता है. उन्होंने बताया कि इसकी आंतरिक सज्जा निविदाकर्ता की ओर से करनी होती है.

आम शहरवासी भी आ सकेंगे

उन्होंने बताया कि बाड़मेर में रेल कोच रेस्टोरेंट के इंटीरियर को खास तरह से डिजाइन किया गया है जिससे पूरे परिवार के साथ बैठकर स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाया जा सकेगा. खास बात यह है कि यहां भोजन करने के लिए  रेल यात्रियों के साथ आम शहरवासी भी आ सकेंगे. उन्होंने बताया कि बाड़मेर रेलवे स्टेशन सामरिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्टेशन है. सबसे गौरवपूर्ण बात यह है कि उत्तर-पश्चिम रेलवे जोन में इस तरह का नवाचार पहली बार बाड़मेर रेलवे स्टेशन से हो रहा है. बाड़मेर में खुलने वाले रेस्तरां को द वीआईपी एक्सप्रेस का नाम और हेरिटेज लुक देने की जिम्मेदारी प्रतापसिंह को दी गई है. 

एक साथ बैठ सकेंगे 70-75 लोग

रेल कोच रेस्टोरेंट में एक बार में 70 से 75 ग्राहक बैठ सकेंगे. इसमें परिवार अथवा समूह के लिए अलग से लॉन्ज होगी. हालांकि रेल कोच रेस्तरां रेलवे के लिए कोई नया कांसेप्ट नहीं है. अनेक रेलवे जोनों में इस तरह के रेस्तरां चल रहे हैं. रेस्तरां को ट्रेन की तरह से इंटीरियर किया जाता है जिससे यात्रियों को ऐसा अनुभव मिले जैसे वह ट्रेन में सफर करते हुए खाना खा रहे हैं. इसके साथ ही कोच के आसपास की जगह को भी खाना खाने के लिए विकसित किया जाता है जिससे अगर लोग खुले में भी भोजन करना चाहें तो कर सकते हैं.

निजी फर्म की होगी जिम्मेदारी

थीम बेस रेल कोच रेस्टोरेंट को निजी फर्म संचालित करेगी. इसके लिए उसे निर्धारित किराया रेलवे को देना होगा. रेलवे द्वारा उसे केवल एक कोच उपलब्ध करवाया गया है. कोच में इंटीरियर सजावट, खानपान तैयार करने और बैठने के लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं उसे ही करनी होगी. जोधपुर रेल मंडल के जैसलमेर, जोधपुर, महामंदिर और भगत की कोठी रेलवे स्टेशनों पर इस तरह के थीम बेस रेस्तरां खोलने का प्रस्ताव है. जोधपुर और जैसलमेर स्टेशनों के पुनर्विकास प्रक्रिया के तहत यह योजना पूरा किया जा रहा है. 

Janmashtami 2022: भरतपुर में जन्माष्टमी की धूम, कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और राज्यमंत्री डॉ.सुभाष गर्ग ने किए दर्शन

Dalit Student Death Row: पुलिस ने भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण को नहीं जाने दिया जालौर, चार घंटे की वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित किया

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
डूंगरपुर: बस्ती में घुसा 7 फीट का अजगर, मचा हड़कंप
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget