एक्सप्लोरर

Jalore Student Death: जालोर में मटकी से पानी पीने पर टीचर ने छात्र को पीटा, इलाज के दौरान मौत

Jalore Student Death Case: बताया जा रहा है कि 20 जुलाई को तीसरी कक्षा के छात्र इंद्र मेघवाल ने पानी की मटकी को छू लिया था. पिता का आरोप है कि इसके बाद टीचर छैल सिंह ने बच्चे की पिटाई की थी.

Jalore Student Death Case: राजस्थान (Rajasthan) के जालोर (Jalore) जिले में एक टीचर के पीटने की वजह छात्र की मौत का मामला सामने आया है. मामला सायला थाना क्षेत्र (Sayla Police Station) के सुराणा गांव (Surana Village) की है. जानकारी के मुताबिक गांव के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल (Saraswati Vidya Mandir School) में पढ़ने वाले छात्र के स्कूल में पानी की मटकी को छूने पर टीचर ने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. पिछले करीब 24 दिन से बच्चे का अहमदाबाद (Ahmedabad) में इलाज चल रहा था. इससे पहले उदयपुर (Udaipur) में भी इलाज चला था.
 
बताया जा रहा है कि 20 जुलाई को तीसरी कक्षा के छात्र इंद्र मेघवाल ने पानी की मटकी को छू लिया था. पिता का आरोप है कि इसके बाद टीचर छैल सिंह ने इतनी पिटाई की थी कि उसकी हालत गंभीर हो गई. बच्चे के पिता देवा राम ने बताया, "स्कूल में जातिवाद के नाम पर मेरे बेटे की पिटाई की गई. सामान्य दिनों की तरह 20 जुलाई को भी इंद्र स्कूल गया था. सुबह करीब साढ़े दस बजे उसे प्यास लगी. उसने स्कूल में रखी मटकी से पानी पी लिया. उसे नहीं पता था कि यह मटकी स्कूल के टीचर छैल सिंह के लिए रखी गई है. इससे सिर्फ छैल सिंह ही पानी पीते हैं. इसके बाद छैल सिंह ने इंद्र को बुलाया और जमकर पीटा."
 
बच्चे के कान की फट गई थी नस 
 
उन्होंने बताया, "पिटाई से उसकी दाहिनी आंख और कान पर अंदरुनी चोटें आईं. साथ ही छैल सिंह ने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया. पहले तो लगा कि हल्की चोट आई है, लेकिन ऐसा नहीं था. पिटाई के बाद इंद्र की तबीयत खराब होने लगी तो उसे जालोर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले गए. यहां से उसी दिन उदयपुर रेफर कर दिया गया था. हालांकि, तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो कुछ दिनों बाद अहमदाबाद ले गए थे. शुरुआती जांच में सामने आया कि पिटाई से बच्चे के कान की नस फट गई थी, वहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब 11 बजे छात्र की मौत हो गई.
 
 
टीचर छैल सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया
 
इस बीच शनिवार को बच्चे की मौत के बाद शाम में टीचर छैल सिंह को सायला पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. जालोर के एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि मर्डर और एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है. टीचर को हिरासत में लिया गया है. मटकी वाली बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है. स्कूल में पानी की एक बड़ी टंकी है, वहीं सारे लोग पानी पीते हैं. ऐसी जानकारी सामने आई है.
 
जालोर के सीओ को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी
 
बच्चा सुराणा गांव के ही सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ता था. इस मामले के बाद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की ओर से भी जांच कमेटी बनाई गई है. आदेश में बताया गया है कि सरस्वती विद्या मंदिर सुराणा में एक बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है. दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल और सीओ हिम्मत सिंह बच्चे के घर पहुंचे. मामले की जांच जालोर सीओ हिम्मत सिंह चारण को सौंपी गई है.
 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget