एक्सप्लोरर

Kota News: कोटा यूनिवर्सिटी में अब सांपों पर कोर्स, पकड़ने से लेकर डंक के इलाज तक होगी पढ़ाई

इस कोर्स में स्टूडेंट्स को पकड़ना, रेस्क्यू करना, जंगल मे छोड़ने के अलावा स्नेक बाइट का उपचार कैसे होता है, ये सब पढ़ाया जाएगा.

Kota News: कोटा विश्वविद्यालय में इस साल से पीजी डिप्लोमा में अप्लाइड रेप्टिलियन साइंस कोर्स शुरू होने जा रहा है, जिसमें सभी सांपों के बारे में स्टूडेंट्स को पढ़ाया जाएगा. इस कोर्स के लिए एकेडमिक काउंसिल और बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट से अनुमति ले ली गई है, साथ ही इसका पूरा कोर्स डिजाइन कर लिया गया है. इसे कोर्स ऑफ करिकुलम कमेटी से इसी महीने पास करवाया जाएगा, जिसके बाद इस सिलेबस में स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकेंगे. 

अभी तक दक्षिण भारत में ही होते थे ऐसे कोर्स
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. आरके उपाध्याय ने दावा किया है कि इस तरह का कोर्स केवल दक्षिण भारत में ही एक जगह संचालित किया जा रहा है. राजस्थान में यह पहला कोर्स है, कोटा विश्वविद्यालय की वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की समन्वयक डॉ. सुरभि श्रीवास्तव का कहना है कि यह कोर्स सरीसृप से जुड़ा हुआ है. इसमें सांप के साथ मगरमच्छ, कछुए व छिपकली की सभी प्रजातियों को शामिल किया है, जिसमें सरीसृप की एनाटॉमी में बॉडी पार्ट्स और ऑर्गन के बारे में समझाया जाएगा.

सिलेबस में ये होगा शामिल
इस कोर्स में सांप के श्वास और भोजन नली, हार्ट, किडनी, आमाशय, फेफड़े, हड्डियों और ढांचे के बारे में भी समझाया जाएगा. इसके अलावा फिजियोलॉजी कैसी रहती है, सांप सर्दी में बाहर क्यों नहीं आते हैं, गर्मी में बाहर क्यों आते हैं, ज्यादा गर्मी होने पर गायब क्यों हो जाते है, उनका मौसम से क्या व्यवहार रहता है. इन सभी चीजों के बारे में बताया जाएगा. साथ ही सांप की कार्डियक साइकिल, ब्लड सरकुलेशन, इम्यूनोलॉजी, हियरिंग और सेंसिंग इकोलॉजी भी कोर्स में शामिल है, इनमें होने वाली बीमारियां और उनके उपचार के बारे में बताया जाएगा. डॉ. सुरभि श्रीवास्तव के अनुसार नए कोर्स के लिए फैकल्टी को अपॉइंट विश्वविद्यालय में किया जाएगा, जिन स्टूडेंट्स ने एमएससी वाइल्डलाइफ या जूलॉजी में की हुई है. इसके अलावा वे पीएचडी या नेट सेलेक्ट कैंडिडेट फैकेल्टी मेंबर बन सकता है. डॉ सुरभि  का कहना है कि जिन बच्चों ने हमारे यहां से वाइल्ड लाइफ साइंस में एमएससी की है, वे इस कोर्स में भी प्रवेश के इच्छुक हैं. उन्होंने सरीसृप के बारे में बेसिक पढ़ाई की है. अब वे सरीसृप के बारे में होने वाले इस स्पेशलाइजेशन कोर्स में ज्यादा पढ़ना व समझना चाहते हैं. इसके अलावा वेटरनरी साइंस से जुड़े हुए चिकित्सकों को भी स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए गेस्ट फैकल्टी के तौर पर बुलाया जाएगा. उनके सेमिनार या कॉन्फ्रेंस आयोजित कर लेक्चर करवाए जाएंगे.

कोटा विश्वविद्यालय में वाइल्ड लाइफ साइंस डिपार्टमेंट की कॉ-ओर्डिनेटर डॉ सुरभि श्रीवास्तव का कहना है कि वाइल्ड लाइफ साइंस डिपार्टमेंट में एमएससी पहले से करवाई जा रही है, इसी में एक चैप्टर अप्लाइड रेप्टिलियन साइंस का है. इसे ही आगे बढ़ाकर डिप्लोमा कोर्स हमने तैयार कर दिया है. इस एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा कोर्स में विज्ञान बैकग्राउंड के विद्यार्थी ही प्रवेश ले सकेंगे, यह विद्यार्थी बीएससी करने के बाद इस कोर्स को कर सकेंगे, इसमें 2 सेमेस्टर होंगे, प्रत्येक सेमेस्टर में 3 थ्योरी और दो प्रैक्टिकल एग्जाम होंगे, पहले साल कोर्स के लिए 20 विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाया जाएगा.
 
स्टूडेंट सांप पकडेंगे भी और छोडेंगे भी
जितने भी सरीसृप होते हैं, उनके बारे में इस कोर्स में पढ़ाया जाएगा. इसमें सांप, कछुए, छिपकली, मगरमच्छ, व अन्य शामिल है. इसमें इन्हें पकड़ना, रेस्क्यू करना, जंगल मे छोड़ना सिखाया जाएगा. इसके अलावा स्नेक बाइट का उपचार कैसे होता है. सरीसृप की अलग-अलग प्रजाति, उत्पत्ति व अभी तक की संरचना और इतिहास भी पढ़ाया जाएगा. छोटे से लेकर बड़े शरीर सरीसृप के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी, जिनमें डायनोसोर भी शामिल है. ये उभयचर से सरीसृप कैसे बने इस बारे में भी पढ़ाया जाएगा. भारत में मिलने वाले और खास तौर पर राजस्थान व हाड़ौती में मिलने वाले सभी सरीसृप के बारे में बच्चों को ट्रेंड किया जाएगा. इस कोर्स में वाइल्डलाइफ प्रोटक्शन एक्ट भी शामिल किया है.
 
रोजगार से भी जुड़ेंगे स्टूडेंट्स
सुरभि श्रीवास्तव का कहना है कि वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट कोटा में खुल गए हैं, स्नेक पार्क में भी ये लोग काम कर सकते हैं. इस फील्ड में भारत के अलावा विदेशों में भी काफी अच्छा स्कोप है. बायोलॉजिकल पार्क में ट्रेंड स्नेक कैचर या सरीसृप एक्सपर्ट की जरूरत होती है. इसके अलावा वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट एंड डिपार्टमेंट, मुंबई नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी, मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में भी इनके लिए रोजगार उपलब्ध हैं. यहां तक कि वेटरनरी डॉक्टर के साथ भी वाइल्ड लाइफ में ऐसे रेस्क्यू की जरूरत होती है, जो कि इस सरीसृप के बारे में जानकारी रखते हों. इसके अलावा वाइल्ड लाइफ और फॉरेस्ट से जुड़े कई प्रोजेक्ट हैं, जिनमें इन विद्यार्थियों के लिए काफी स्कोप है.

ये भी पढ़ें

Ajmer News: एमडीएस यूनवर्सिटी में कैंपस कोर्स के लिए जल्द शुरू होगा एडमिशन, स्टूडेंट्स ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

Rajasthan News: राजस्थान को जल्द मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, इन रूट्स के यात्रियों को होगी आसानी, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने उठाया पेपर लीक मुद्दा, अमित शाह को लिखी चिट्ठी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को खड़े होकर दी चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget