एक्सप्लोरर

झालावाड़ में बोरवेल में गिरा मासूम हारा जिंदगी की जंग, प्रशासन ने दिया मुआवजे का भरोसा

Jhalawar News: सोमवार (24 फरवरी) को सुबह तड़के चार बजे मासूम को निकाला, इसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

Rajasthan News: झालावाड़ जिले के डग क्षेत्र के पाड़ला गांव में रविवार (23 फरवरी) को दोपहर खेलते समय बोरवेल में गिरे पांच साल के बच्चे की मौत हो गई. हालांकि जिला प्रशासन सहित एनडीआरएफ एसडीआरएफ रेस्क्यू दल ने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने का पूरा प्रयास किया, बच्चा सोमवार (24 फरवरी) को जिंदगी की जंग हार गया.

सोमवार सुबह तड़के करीब चार बजे रेस्क्यू दल ने अपने इक्विपमेंट के जरिए बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. बाहर निकालने के बाद बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा था मासूम
बता दें रविवार (23 फरवरी) दोपहर को डग थाना क्षेत्र के पाड़ला गांव निवासी बच्चा प्रह्लाद पुत्र कालुलाल बागरी अपने खेत पर मात-पिता के साथ गया हुआ था. माता-पिता तो खेत पर गेहूं काट रहे थे तो वहीं बच्चा प्रह्लाद खेत की मेड़ के पास खेलता हुआ बोरवेल के पास चला गया.

गांव वालों ने किया निकालने का प्रयास
बोरवेल पर एक छोटा पत्थर रखा हुआ था, बच्चा उस पर बैठ गया. बैठते ही पत्थर समेत बच्चा बोरवेल में जा गिरा, जैसे ही माता-पिता सहित खेत में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों को को पता लगा तो हड़कंप मच गया. सरपंच ईश्वर सिंह भी सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने बोरवेल में रस्सी डालकर बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली, हालांकि इस दौरान बच्चे के रोने की आवाज भी आ रही थी, ग्रामीणों ने उसको पानी भी पिलाया और करीब 4 फीट उसको ऊपर भी खींच कर लेकर आए लेकिन बच्चा वापस नीचे गिर गया. 

बोरवेल करीब 150 फीट गहरा था लेकिन बच्चा करीब 30 फीट नीचे फंसा हुआ था. वही सरपंच ने जिला प्रशासन को एवं पुलिस प्रशासन को घटना से अवगत कराया. इस पर जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, एसपी रिचा तोमर सहित प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और उसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. सरपंच ईश्वर सिंह की ओर से जेसीबी मशीन मंगाई गई और बोरवेल के समीप खुदाई शुरू की गई.

NDRF-SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
वही रविवार देर शाम को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और उन्होंने अपने जुगाड़ से बच्चों को निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली फिर उन्होंने देसी जुगाड़ इक्विपमेंट के जरिए रिंग बनाई गई उसके द्वारा बच्चे को सोमवार देर रात्रि तक निकलने के प्रयास चलता रहा.

मुआवजे दिलाने का भरोसा
बचाव दल को सोमवार तड़के प्रातःकाल 3:50 मिनट पर बच्चों को बाहर निकाल लिया गया बच्चा बेहोशी की हालत में था लेकिन चिकित्सको ने चेक करने के बाद उसको मृत घोषित कर दिया. सोमवार सुबह पुलिस द्वारा बच्चे का डग अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर संबंधित कार्रवाई शुरू करदी है. वहीं जिला कलेक्टर ने कहा कि बच्चे के परिवार जनों को राज्य सरकार की ओर से जो भी सहायता राशि है दिलवाने का पूरा प्रयास करेंगे.

 

ये भी पढ़ें

राजस्थान विधानसभा में हंगामे के बीच माफी पर अटका पेंच, समझें पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget