एक्सप्लोरर

राजस्थान विधानसभा में हंगामे के बीच माफी पर अटका पेंच, समझें पूरा मामला?

Rajasthan Politics: सदन में कांग्रेस विधायक गोविंद डोटासरा ने कहा कि पहले मंत्री खेद जताएं फिर खेद मैं जताऊंगा. इस पर स्पीकर ने असहमति जताई. इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में पिछले चार दिनों से चल रहा गतिरोध खत्म होते होते नया मोड़ आ गया. दरअसल, स्पीकर वासुदेव देवनानी की अनुमति से निलंबित कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा को सदन में बुलाया गया लेकिन उनकी माफी की भाषा पर सत्ता पक्ष ने आपत्ति जताई. पहले खेद कौन जताए इस पर फिर पेच फंस गया. 

सदन में कांग्रेस विधायक गोविंद डोटासरा ने कहा कि पहले मंत्री खेद जताएं फिर खेद मैं जताऊंगा. इस पर स्पीकर ने असहमति जताई. इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई.

माफी पर फंसा पेच
दरअसल, राजस्थान विधानसभा में पिछले चार दिन से चल रहा गतिरोध चल रहा है. कांग्रेस विधायक विधानसभा में धरने पर बैठे हैं. सोमवार को ये गतिरोध टूटने से पहले फिर माफी को लेकर पेंच फंस गया. गोविंद सिंह डोटासरा ने पूरे घटनाक्रम पर तो खेद जाता दिया लेकिन खुद इस घटनाक्रम के लिए माफी नहीं मांगी. स्पीकर ने डोटासरा से कहा कि आप मेरी टेबल तक आने के घटनाक्रम पर खेद तो जताएं.

इस पर इस पर डोटासरा मंत्री से माफी मंगवाने की बात कहने लगे. इस पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि हमारी वार्ता में यही तय हुआ था कि पहले आप खेद जताएंगे और फिर आगे की कार्यवाही चलेगी. आप समझौते से पीछे हट रहे हैं यह ठीक नहीं है.

डोटासरा बोले पहले मंत्री मांगें माफी
स्पीकर देवनानी ने भी डोटासरा के सीधे माफी नहीं मांगने पर कहा कि आपको खुद तो खेद जताना चाहिए. इस पर डोटासरा ने कहा कि मुझे आपकी टेबल तक आने की जरूरत क्यों पड़ी, इसका कारण मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी थी. पहले वह तो माफी मांगें. काफी देर तक चली बहस के बाद विधानसभा स्पीकर ने आधे घंटे तक के लिए सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दिया.

कांग्रेस ने किया हंगामा
इसके बाद पौने तीन बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई. स्पीकर वासुदेव देवनानी ने निलंबित विधायकों को सदन से बाहर भेज दिया. वहीं नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने आधा घंटे तक सदन को स्थगित रखने और निलंबित विधायकों पर विचार को कहा लेकिन स्पीकर ने मना करते हुए सदन में विधायी कार्य शुरू करवा दी. कांग्रेस ने फिर से हंगामा करना शुरू कर दिया. स्पीकर ने सुरक्षा कर्मियों को आसन के सामने खड़े होने को कहा.

 

ये भी पढ़ें

Rajasthan Protest: राजस्थान में जारी है बवाल, विधानसभा के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, की गई पानी की बौछार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Assembly 75 Years: राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
राजस्थान विधानसभा के 75 साल पूरे, 15 जुलाई से शुरू होगा अमृत महोत्सव; साल भर चलेंगे कार्यक्रम
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
अन्न भंडारण में राजस्थान बना देश का नंबर-1, सहकारिता मॉडल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई रफ्तार
भरतपुर व्यापारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामी शूटर गिरफ्तार
भरतपुर व्यापारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामी शूटर गिरफ्तार
UP विधानसभा चुनाव में होने जा रही है इस दल की एंट्री, गठबंधन नहीं तो 100 सीटों पर लड़ेगी पार्टी
UP विधानसभा चुनाव में होने जा रही है इस दल की एंट्री, गठबंधन नहीं तो 100 सीटों पर लड़ेगी पार्टी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget