एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान में 48 घंटे के भीतर क्यों वापस लेना पड़ा ACB को अपना आदेश? जानिए- इसकी बड़ी वजह

Rajasthan ACB News: राजस्थान एसीबी के कार्यवाहक डीजी हेमंत प्रियदर्शी ने आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं करने के मामले में अपना आदेश वापस ले लिया है.

Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के कार्यवाहक डीजी इन दिनों चर्चा में है. उन्होंने दो दिन पहले आदेश जारी किया था कि ब्यूरो टीम द्वारा की गई ट्रेप कार्रवाई के प्रकरण/आरोपी का कोर्ट द्वारा दोषसिद्ध नहीं हो जाता तब तक आरोपी संदिग्ध पश्चात का नाम और फोटो मीडिया या अन्य किसी व्यक्ति, विभाग में सार्वजनिक (वायरल) नहीं किया जाएगा. इसके लिए उन्होंने कई दलीलें थी, लेकिन आज उन्हें अपना आदेश वापस लेना पड़ा. एसीबी के कार्यवाहक महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी का कहना है कि आदेश वापस ले लिया गया और इस मामले का चैप्टर क्लोज हो गया. 

ये था आदेश जो हुआ वापस
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यालय महानिदेशक ने जो आदेश जारी किया था उसमें "उपरोक्त विषय में निर्देश है कि समस्त चौकी प्रभारी एसीबी को सूचित किया जाता है कि ब्यूरो टीम द्वारा की गई ट्रेप कार्रवाई के प्रकरण/आरोपी का कोर्ट द्वारा दोषसिद्ध नहीं हो जाता तब तक आरोपी संदिग्ध पश्चात का नाम और फोटो मीडिया या अन्य किसी व्यक्ति, विभाग में सार्वजनिक (वायरल) नहीं किया जाएगा. आरोपी जिस विभाग में कार्यरत है उसका नाम व आरोपी का पदनाम की सूचना मीडिया में सार्वजनिक की जाएगी. ब्यूरो की अभिरक्षा में जो भी संदिग्ध या आरोपी है, उसकी सुरक्षा और मानवाधिकार की रक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी ट्रेपकर्ता अधिकारी/अनुसंधान अधिकारी की है जो उक्त निर्देशों की तत्काल प्रभाव से पालना करें. अब इस आदेश को वापस लेने के लिए आदेश जारी किया गया है."

'आखिर चाहते क्या थे डीजी'
जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार शर्मा का कहना है कि एसीबी में पहले से एफआईआर दर्ज करने की जो प्रक्रिया है उसे हिडन करने का सिस्टम बना. एसीबी अगर भ्रष्टाचारियों के नाम और फोटो नहीं दिखाएगी तो लोगों को जागरूक कैसे किया जायेगा. लोग शिकायत करने से ही डरने लगेंगे. भष्ट्राचार के प्रति जो लोगों में जागरूकता फैलानी थी उसे ही रोकने का यह बड़ा प्रयास था. भ्रष्टाचारियों में कार्रवाई का कोई का डर नहीं रह जाता इसीलिए इसके खिलाफ जनता और सरकार के कुछ मंत्री भी थे. आदेश वापस होना सही है.

डीजी ने दिए थे कई तर्क
एसीबी के कार्यवाहक महानिदेशक हेमंत प्रियदर्शी ने जिस दिन आदेश जारी किया था उस दिन बताया था कि हमारा काम है भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना जो होता रहेगा. जिसे जो इंटरप्रिटेशन करना है वो कर लें किसी को बचाया नहीं जा रहा है. सीबीआई जब अपने किसी भी प्रेस रिलीज में कभी भी मुल्जिम या संदिग्ध का नाम जारी नहीं करती तो हम कैसे कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने भी 2014 में अपनी गाइड लाइन जारी की है, लेकिन आज कोई तर्क नहीं दिया और आदेश वापस ले लिया गया.

ये भी पढ़ें

Jodhpur News: सीएम गहलोत ने दिखाई संवेदनशीलता, हस्तशिल्प मेले में जाने के बजाय घायलों से मिलने पहुंचे अस्पताल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget