एक्सप्लोरर

Jodhpur News: नशे के आदी शख्स ने मां-बाप और दो बेटों को उतारा मौत के घाट, खुद ने भी की सुसाइड

नशे का आदि शंकरलाल की पत्नी के साथ अनबन चल रही थी. इसके बाद शख्स ने अपने माता-पिता और दो बेटों को मौत के घाट उतार दिया.

Jodhpur News: जोधपुर के लोहावट क्षेत्र के पीलवा गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नशे के आदी शख्स ने अपने मां-बाप और दो बेटों की हत्या कर दी. इसके बाद खुद ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि शख्स की अपनी पत्नी के साथ अनबन चल रही थी. ये अनबन इतनी बढ़ गई थी कि शख्स ने ये कदम उठा लिया.

मिली जानकारी के मुताबिक शख्स ने पहले खेत में काम कर रहे पिता पर कुल्हाड़ी से वार किया. इसके बाद घर पहुंचकर परिवार के लोगों को नींद की गोलियां खाने में मिला दी. जैसे ही परिवार के लोगों ने खाना खाया तो वे सब बेहोश हो गए. फिर शख्स ने एक के बाद एक सभी को पानी के टंकी में फेंक दिया. इसके बाद खुद ने भी सुसाइड कर ली. वहीं पांच लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. 

पहले पिता को उतारा मौते के घाट
जोधपुर ग्रामीण पुलिस के लोहावट थाना एसएचओ बद्री प्रसाद ने बताया कि घटना लोहावट क पीलवा गांव की है. गुरुवार की शाम किसान शंकरलाल 38 वर्षीय ने अपने पिता सोनाराम उम्र 65 वर्षीय पर कुल्हाड़ी से हमला किया. खून से लथपथ पिता को मरा समझकर छोड़ कर घर चला गया. ग्रामीणों ने शाम के समय खेत में सोना राम को कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई.

खुद ने भी की सुसाइड
स्मैक के नशे का आदि शंकरलाल ने खेत में पिता को मौत के घाट उतार कर घर पहुंचा और परिवार के लोगों के खाने में नींद की गोलियां मिला दी. इससे सभी बेहोश हो गए उसने सबसे पहले अपनी मां चंपा 55 वर्षीय को घर में बने पानी के टंकी में फेंक दिया. चंपा के पास बेटा लक्ष्मण सो रहा था. उसे भी उसने पानी के टंकी में फैंक दिया. इससे दोनों की मौत हो गई. सुबह पांच बजे पत्नी मैना के पास उसका छोटा बेटा दिनेश सो रहा था, उसे भी टंकी में फैंक दिया. फिर घर से निकल कर दो अपने मामा के घर के टंकी में कूदकर शंकरलाल ने आत्महत्या कर ली. सुबह कुछ ग्रामीण घर पहुंचे तो परिवार के शव पानी के टंकी में तैरते मिले. 

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. अभी इस घटना का पूरा खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस टीम जांच कर रही है. पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा.

ये भी पढ़ें

Kota News: डर के आगे जीती ममता, सियार के मुंह से बेटी को छुड़ा लाई मां

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget