एक्सप्लोरर

Rajasthan: एक मां-बाप ने ठुकराया तो कईयों ने अपना लिया, कोटा में आज 3 मूक बधिर बेटियों की धूमधाम से होगी शादी

Kota News: कोटा के नारी निकेतन में रह रहीं तीन अनाथ और मूक बधिर लड़कियों की आज धूमधाम से शादी होगी. इस शादी में स्पीकर ओम बिरला भी शामिल होंगे. इस शादी का पूरा खर्च एक कोचिंग संस्थान उठा रहा है.

Rajasthan News: जिन बेटियों को यह नहीं पता की उनके माता-पिता कौन हैं और बचपन में ही उन्हें क्यों छोड़ दिया गया. उनको कोटा के नारी निकेतन ने पाला और बड़ा किया और अब आज (18 जनवरी) को इनकी शादी होने जा रही है. इस शादी की चर्चा पूरे कोटा में है, जहां अधिकारी और बड़े नेता बारात की अगवानी करेंगे. वहीं कोचिंग संस्थान इन शादियों का पूरा खर्च उठा रही है. कोटा के नारी निकेतन में आज तीन मूक बधिर बेटियों की शादी होने जा रही है. यह बोल नहीं सकती हैं, पर इनके चेहरे की खुशी बता रही है कि कोटा में एक माता पिता ने त्याग दिया तो सैकड़ों मां-बाप ने इन्हें अपना लिया.
 
नारी निकेतन में रहने वाली अनाथ और मूक-बधिर बेटियों के विवाह के लिए रानपुर स्थित ध्रुव कैंपस में विनायक स्थापना हुई और संगीत संध्या का आयोजन किया गया. आज इनका पाणिग्रहण संस्कार होगा. इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे. विनायक स्थापना का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से आयोजित किया गया. इस अवसर पर मंगल कलश का कार्यक्रम किया गया. एक कोचिंग परिवार और सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल और नारी निकेतन की अधीक्षक अंशुल मेदीरत्ता सहित अधिकारी और कर्मचरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

हल्दी मेहंदी की रस्म में उमड़ी भीड़
इन बेटियों के लिए संगीत संध्या का आयोजन भी किया गया, जिसमें वर पक्ष की तरफ से बढ़-चढ़कर प्रस्तुतियां दी गईं. तीनों वधुओं ने भी शानदार डांस किया. नारी निकेतन में रहने वाली अन्य बच्चियों ने भी जमकर आनंद लिया. गौरतलब है कि नारी निकेतन में रहने वाली तीन बेटियां सुनीता, पूनम और मीनाक्षी का विवाह एक कोचिंग की ओर से करवाया जा रहा है. इससे पहले नारी निकेतन में हल्दी और मेहंदी की रस्म का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया.  

ये भी पढ़ें

Ramlala Pran Pratishtha: 'हम सब राम के भक्त हैं लेकिन...', राम मंदिर और BJP पर क्या बोले अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget