एक्सप्लोरर

Rajasthan: कैदी की हत्या के लिए दुबई से मिली सुपारी, 2 शार्प शूटर गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा 

Crime News: राजस्थान के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले की जेल में बंद कैदी की हत्या करने को लेकर दुबई से सुपारी दिए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने 2 शार्प शूटरों (Sharp Shooter) को गिरफ्तार किया है.

Rajasthan Sharp Shooter Arrested: फिल्म स्टार हो या मुम्बई (Mumbai) के बड़े माफिया, इनका तो दुबई (Dubai) से किसी ना किसी रूप में कनेक्शन सामने आ चुका है. अब राजस्थान (Rajasthan) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले की जेल (Jail) में बंद कैदी की हत्या करने को लेकर दुबई से सुपारी दिए जाने का मामला सामने आया है. जयपुर एसओजी ने उदयपुर पुलिस के साथ की गई कार्रवाई में 2 शार्प शूटरों (Sharp Shooter) को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पिस्टल (Pistol) और कारतूस भी बरामद किए गए हैं. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने दुबई में बैठे लोगों द्वारा 20 लाख रुपए की सुपारी देकर बंदी के हत्या की साजिश रचने की बात को कबूल किया है. 

रची गई साजिश 
एएसपी सिटी अनंत कुमार ने बताया कि मामले में उदयपुर के किशनपोल निवासी हसनैन उर्फ सन्नी पुत्र फैयाज हुसैन और मुम्बई थाणे मीरा रोड निवासी परवेज सैयद पुत्र रहमान को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने प्रतापगढ़ जेल में बंद प्रतापगढ़ अखेपुर निवासी फैजल पुत्र सलीम खान की हत्या की सुपारी ली थी. इसमें सुपारी देने का आरोप मुम्बई निवासी मूसा उर्फ आकिब, इसके पिता दुबई निवासी याकूब, मां अय्युब और प्रतापगढ़ जिला देवल्दी निवासी मन्ना पुत्र बाबुल खान पर लगाया है. 

हमला करने की फिराक में थे शूटर 
अनंत कुमार ने बताया कि एसओजी इंस्पेक्टर भूराराम खिलेरी ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि प्रतापगढ़ जेल में बंद फैजल की हत्या की साजिश दुबई से रची गई है. इसके लिए उदयपुर और मुम्बई के शार्प शूटरों को सुपारी दी गई है. दोनों शूटर फैजल पर तब हमला करने की फिराक में थे जब पुलिस उसे उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय लाती. सूचना मिलने पर अम्बा माता पुलिस ने नाकेबंदी की और आरोपियों को दबोच लिया. 

Rajasthan: कैदी की हत्या के लिए दुबई से मिली सुपारी, 2 शार्प शूटर गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा 

रंजिश के पीछे ये है कारण
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने रंजिश को कारण बताया. उन्होंने बताया कि, मुम्बई निवासी मूसा की बहन से फैजल ने शादी की थी और अपने घर लेकर आया था, फिर विवाद होने पर फैजल की शादी टूट गई. जब बातचीत करने फैजल मुम्बई गया तो मूसा सहित अन्य ने फैजल के साथ मारपीट की. साथ ही अवैध हथियार मामले में जेल भी गया था. जमानत पर बाहर आने बाद फैजल पर आरोप है कि इसने मूसा के परिवार के सदस्य की हत्या कर दी थी. दोनों परिवारों में रंजिश ठनी हुई है. अब पुलिस आरोपियों के मोबाइल की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ये है राहत की बात, खबर पढ़कर आप समझ जाएंगे कितनी जरूरी है वैक्सीन 

Rajasthan: 31 जनवरी तक नहीं लगवाई वैक्सीन तो सार्वजनिक जगहों पर जाने और घर से निकलने पर होगी पाबंदी...आगे खुद पढ़ें  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
जयपुर में स्टेयरिंग फेल होने से पेट्रोल पंप में घुसी स्लीपर बस, टला बड़ा हादसा; CCTV में कैद हुई पूरी घटना

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget