एक्सप्लोरर

Muharram 2022: अजमेर में मोहर्रम से पहले ताजिए बनाने में जुटे अकीदतमंद, आशूरा पर निकलेगा जुलूस

मोहर्रम का सिलसिला इस्लामी तारीख के अनुसार 7 मोहर्रम से अलम के जुलूस से शुरू होता है. इसके बाद 8 मोहर्रम को मेंहदी का जुलूस, 9 मोहर्रम को शहादत की रात व 10 मोहर्रम को ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा.

Muharram 2022: इस्लाम धर्म के मुताबिक नए साल की शुरुआत मोहर्रम के महीने से होती है. इसी महीने में पैगंबर मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी. इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम समाज के लोग हर साल मोहर्रम का जुलूस निकालते हैं. मोहर्रम पर मुसलमान खास तौर पर शिया मुसलमान पैगंबर मोहम्मद के नवासे की शहादत का गम मनाते हैं.

दो साल बाद निकलेंगे ताजिये
मोहर्रम इंतेजामिया कमेटी अध्यक्ष पप्पू पहलवान ने बताया कि वैश्विक कोरोना महामारी के कारण बीते दो साल मोहर्रम का जुलूस नहीं निकाला जा सका. इस साल मोहर्रम पर ताजियों के जुलूस को लेकर तैयारियां हो रही है. मुस्लिम कौम के लोग अलग-अलग इलाकों में सतरंगी ताजियों का निर्माण करने में जुटे हैं. कारीगरों की मदद से दिन-रात एक करके मेहनत और लगन के साथ सुंदर ताजिये बनाए जा रहे हैं. कहीं थर्माकोल तो कहीं रंगीन पेपर पर सजावटी सामान से नक्काशीनुमा डिजाइन बनाई जा रही है. इन ताजियों की खूबसूरती देखते ही बन रही है. मोहम्मद हारून, अकरम खान, हसन खान, अफजल, रशीद, अहमद ताजियों का निर्माण कर रहे हैं.

तीन भाग में बन रहे ताजिये
ताजियों का निर्माण कर रहे मोहम्मद हारून ने बताया कि एक ताजिया तीन हिस्सों में बनाया जाता है. सबसे ऊपरी भाग गुंबद कहलाता है. इसकी आकृति दरगाह या मस्जिद के गुंबद की तरह होती है. मध्य भाग को रोजा कहते हैं. तीसरा भाग तख्त कहलाता है. ताजियों की लंबाई करीब 15 से 17 फीट है. हर कारीगर अपनी बेहतरीन कारीगरी के जरिए अपने ताजिये की खूबसूरती बढ़ाने में चार चांद लगा रहे हैं.

9 अगस्त को कर्बला में करेंगे सैराब
मोहर्रम इंतेजामिया कमेटी अध्यक्ष पप्पू पहलवान ने बताया कि मोहर्रम का सिलसिला इस्लामी तारीख के अनुसार 7 मोहर्रम से अलम के जुलूस से शुरू होता है. इसके बाद 8 मोहर्रम को मेंहदी का जुलूस, 9 मोहर्रम को शहादत की रात व 10 मोहर्रम को ताजियों का जुलूस निकाला जाएगा. सभी ताजिये अपने-अपने मुकाम से ले जाकर कर्बला में सैराब किए जाएंगे. अंग्रेजी महीने की तारीख के मुताबिक, आगामी 6 अगस्त को अलम के जुलूस से शुरूआत होगी. 7 अगस्त को मेहंदी, 8 को शहादत की रात व 9 अगस्त को जुलूस के बाद ताजिये कर्बला में सैराब किए जाएंगे.

इसलिए कहते हैं गम का महीना
सन 61 हिजरी (680 ईस्वी) में इराक के कर्बला में पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन को उनके 72 साथियों के साथ शहीद कर दिया गया था. मोहर्रम में इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत का गम मनाते हैं. गिरिया (रोना) करते हैं. क्योंकि इसी महीने में पैगंबर मोहम्मद के नवासे की शहादत हुई थी, इसीलिए इस महीने को गम का महीना कहा जाता है.

ये भी पढ़ें

Har Ghar Tiranga: भारत-पाक सीमा के रेतीले टीलों पर जवानों ने फहराया तिरंगा, आजादी के 75 साल पूरे होने का मनाया जश्न

Rajasthan News: महंगाई समेत इन मुद्दों पर को लेकर एक बार फिर सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, केंद्र के खिलाफ बोलेगी हल्ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: JNVU बैनर विवाद में NSUI जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, थाने पर छात्रों का हंगामा, मंत्री को चेतावनी
जोधपुर: JNVU बैनर विवाद में NSUI जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, थाने पर छात्रों का हंगामा, मंत्री को चेतावनी
भरतपुर: 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, 2 गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी
भरतपुर: 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, 2 गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी
जोधपुर: डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर बुजुर्ग महिला से 1.85 करोड़ की ठगी, बैंक कर्मी समेत 4 गिरफ्तार
जोधपुर: डिजिटल अरेस्ट का खौफ दिखाकर बुजुर्ग महिला से 1.85 करोड़ की ठगी, बैंक कर्मी समेत 4 गिरफ्तार
Rajasthan News: गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, संयम लोढा के नेतृत्व में PM मोदी का फूंका पुतला
गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, संयम लोढा के नेतृत्व में PM मोदी का फूंका पुतला

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP Weather: यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
यूपी में आज भी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget