एक्सप्लोरर

Rajasthan News: महंगाई समेत इन मुद्दों को लेकर एक बार फिर सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, केंद्र के खिलाफ बोलेगी हल्ला

इससे पहले कांग्रेस ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था.

Jaipur News: सेना भर्ती में अग्निपथ स्कीम और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में पिछले महीने कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था. वहीं अब एक बार फिर राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस अब महंगाई के खिलाफ एक बार फिर सड़कों पर उतरने की तैयारी में है. महंगाई के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस 5 अगस्त को राजधानी जयपुर सहित सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है. राजधानी जयपुर में महंगाई के खिलाफ धरने प्रदर्शन के बाद राजभवन का घेराव भी किया जाएगा. हालांकि प्रदेश कांग्रेस की ओर से सांकेतिक घेराव ही किया जाएगा.

5 अगस्त को होगा प्रदर्शन
देशभर में बढ़ती महंगाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी राज्यों को महंगाई के खिलाफ 5 अगस्त को धरने प्रदर्शन और राजभवन घेराव करने का सर्कुलर जारी हुआ, इसके बाद प्रदेश कांग्रेस महंगाई के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शनों की तैयारियों में जुट गई है. बताया गया है कि पांच अगस्त को सुबह 10 बजे सिविल लाइंस फाटक पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से धरना दिया जाएगा, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जयपुर शहर से आने वाले मंत्री और विधायक, पार्टी कार्यकर्ता और अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता शामिल होंगे.

विधायकों को दिया भीड़ जुटाने का टास्क
इसके साथ ही जिलों में होने वाले प्रदर्शनों में विधायक और स्थानीय संगठन के लोग शामिल होंगे. वहीं महंगाई के खिलाफ होने वाले धरने प्रदर्शनों में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से मंत्रियों, विधायकों को अलग-अलग टास्क दिए गए हैं. जिलों में होने वाले प्रदर्शनों में भीड़ जुटाने का जिम्मा विधायकों को दिया गया है. 

ईडी की पूछताछ के खिलाफ किया था प्रदर्शन
बता दें कि इससे पहले 25 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस की ओर से ईडी के खिलाफ एक ही दिन में दो बार विरोध प्रदर्शन किया गया था. सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक जहां ईडी के विरोध में शहीद स्मारक पर सत्याग्रह आंदोलन किया गया था तो वहीं शाम 6 बजे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से शहीद स्मारक तक पैदल मार्च निकाला गया था, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित सरकार के मंत्री, विधायक भी शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: अशोक गहलोत बोले- देश में महंगाई से हाहाकार, धर्म की राजनीति कब तक करेगी बीजेपी

Rajasthan News: बच्चों की मौत मामले में सीएम गहलोत के ट्वीट पर सियासत तेज, बीजेपी ने लगाया तुष्टीकरण का आरोप

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन
देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन
Jaipur News: जयपुर पुलिस का बेरहम चेहरा, इंसाफ मांगने पर किया अपराधियों जैसा सलूक; जबरन खत्म कराया धरना
जयपुर पुलिस का बेरहम चेहरा, इंसाफ मांगने पर किया अपराधियों जैसा सलूक; जबरन खत्म कराया धरना
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget