एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सीएम गहलोत ने कुर्सी बचाने के लिए विधायकों को दी खुली छूट, राजवर्धन सिंह राठौड़ का आरोप

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए विधायकों को खुली छूट दे रखी है. ऐसा लगता है मानो सब अपने अपने क्षेत्र के मुख्यमंत्री हैं. राजवर्धन सिंह राठौड़ ने गहलोत सरकार पर बड़ा हमला बोला है.

Rajasthan News: सांसद राजवर्धन सिंह राठौड़ ने गहलोत सरकार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि राजस्थान की सरकार ने अपने विधायकों को खुली छूट दे रखी है. सब अपने क्षेत्र के मुख्यमंत्री बन बैठे हैं. उनका मानना है कि कानून व्यवस्था कमजोर होने पर गुंडों का राज बन जाता है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए विधायकों को खुली छूट दे रखी है. ऐसा लगता है मानों सब अपने अपने क्षेत्र के मुख्यमंत्री हैं.

राजवर्धन सिंह राठौड़ दिल्ली से जयपुर आते समय बहरोड में होटल पर जलपान के लिए रुके थे. सांसद के आने की सूचना पर प्रशंसकों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मौजूदा समय में जयपुर ग्रामीण लोकसभा से सांसद हैं. पूर्व में सांसद के अलावा सूचना प्रसारण मंत्री भी रह चुके हैं. बातचीत में राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि राजस्थान के गृहमंत्री खुद मुख्यमंत्री बन बैठे हैं.

राज्य के गृहमंत्री नहीं समझ पा रहे जिम्मेदारी- राठौड़

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के गृहमंत्री अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ पा रहे हैं. अलवर में मंदिर तोड़े जा रहे हैं, सालासर में राम दरबार तोड़ा गया. प्रदेश में कई बड़ी शर्मनाक घटनाएं  हो रही हैं. महिलाओं और बच्चियों के साथ अत्याचार को रोकने के लिए सरकार कुछ नहीं कर पा रही है. उन्होंने कहा कि राजस्थान का कोई भी जिला, कोई भी गांव महिला उत्पीड़न के मामले में अछूता नहीं है. चित्तौड़ की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर कुएं में डाल दिया गया.

Jaipur के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बड़ी मात्रा में पकड़ा गया सोना, इस खास तरकीब से छुपाकर लाया जा रहा था गोल्ड

दौसा में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया और कुएं में फेंक दिया गया. कामा में एक महिला के साथ कब्रिस्तान में रेप हुआ. फिर उसके ऊपर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला जा रहा है. साथ ही राठौड़ ने कहा कि राजस्थान के विधायक, मंत्री रेप विक्टिम पर टिप्पणी करते हैं और कहते हैं कि राजस्थान तो मर्दों का प्रदेश है. इसलिए दरिंदे राजस्थान में दुस्साहस कर रहे हैं. अब कानून दरिंदों के हाथ में आ गया लगता है. इन सब घटनाओं के जिम्मेदार खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं. 

Rajasthan Vaccination News: 5 से 12 साल के बच्चों को जल्द लगेगा कोरोना का टीका, DCGI से मिली मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget