एक्सप्लोरर

'लड़कियां ही नहीं तीन बच्चों की मां भी तेजी से भागकर शादियां कर रहीं', राजस्थान के MLA भैराराम सियोल का भाषण वायरल

Rajasthan News: राजस्थान में विधायक भैराराम सियोल ने नाबालिग और विवाहित महिलाओं के भागकर प्रेम विवाह बढ़ने पर चिंता जताई. साथ ही, शादी से पहले माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने का प्रस्ताव पेश किया.

प्रेमानंद महाराज व अनिरुद्ध आचार्य महाराज से महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर कई जगह उनका विरोध किया जा रहा है, तो कई जगह उनका समर्थन भी हो रहा है. अब इस दिशा में जोधपुर से ओसियां विधायक ने भी एक बयान दिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

राजस्थान के जोधपुर ओसियां क्षेत्र में हाल ही में सती दादी मां मंदिर, हरलाया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, ओसियां बीजेपी विधायक भैराराम सियोल ने नाबालिग लड़कियों और विवाहित महिलाओं के भागकर प्रेम विवाह करने की बढ़ती घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की.

विधायक का यह भाषण तेजी से वायरल

विधायक का यह भाषण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और इसे लेकर विभिन्न वर्गों में व्यापक चर्चा शुरू हो गई है. लोग अपने विचार साझा कर रहे हैं. कुछ समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ युवाओं की स्वतंत्रता का पक्ष भी रख रहे हैं.

भैराराम सियोल ने कार्यक्रम में कहा कि लड़कियां ही नहीं, तीन-तीन बच्चों की मां भी तेज रफ्तार से भागकर विवाह कर रही हैं. ऐसी घटनाओं से समाज, संस्कृति और परिवार की नींव पर बुरा असर पड़ रहा है. माता-पिता व परिजन अपनी व्यथा लेकर मेरे पास आते हैं. यह सुनकर मैं बेहद दुखी हूं.

कानून में संशोधन की मांग

भैराराम सियोल ने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन ने नई पीढ़ी को भटकाने का काम किया है. बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी देना जरूरी है, ताकि वे सही दिशा में आगे बढ़ सकें. विधायक सियोल ने मानसून सत्र में इस मुद्दे को विधानसभा में मजबूती से उठाया.

उन्होंने हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 5 में संशोधन कर, शादी से पहले माता-पिता की सहमति अनिवार्य रूप से लागू करने की मांग की. उन्होंने कहा कि यह बदलाव समाज में फैली अशांति को रोकने और परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेगा.

जन भावना के अनुरूप विशेष उल्लेख प्रस्ताव

सोमवार को राजस्थान विधानसभा में, प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियम 295 के तहत विशेष उल्लेख प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए, विधायक सियोल ने कहा कि क्षेत्र व प्रदेश में नाबालिग लड़कियों और विवाहित महिलाओं को भगाकर शादी करने की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए, विवाह से पूर्व माता-पिता दोनों की सहमति आवश्यक की जानी चाहिए.

उन्होंने जन भावना का हवाला देते हुए कहा कि यह संशोधन न केवल परिवारों को राहत देगा, बल्कि समाज में बढ़ती अशांति और अव्यवस्था पर नियंत्रण भी करेगा. विधायक के इस भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद, सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है.

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश जरूरी है - भैराराम सियोल 

एक ओर, कई लोग इसे समाज की रक्षा और पारिवारिक मूल्यों की मजबूती की दिशा में उठाया गया सही कदम बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर, कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और विवाह के अधिकार पर अंकुश लगाने वाला कदम करार दे रहे हैं. बहस तेज हो गई है, और यह विषय आगामी दिनों में और अधिक चर्चा का केंद्र बन सकता है.

विधायक सियोल ने कहा कि हमें समाज के भविष्य को लेकर चिंतित रहना होगा. शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश जरूरी है. परिवारों की सुरक्षा और बच्चों को सही दिशा देने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए.

आगामी विधानसभा सत्र में गहन बहस होने की संभावना

इस मुद्दे पर आगामी विधानसभा सत्र में गहन बहस होने की संभावना है. देखना होगा कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है, और क्या कानून में संशोधन संभव हो पाता है या नहीं.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: जयपुर के कर्बला मैदान में आज जुटेंगे हजारों लोग, अली खामनेई को दी जाएगी श्रद्धांजलि
जयपुर के कर्बला मैदान में आज जुटेंगे हजारों लोग, अली खामनेई को दी जाएगी श्रद्धांजलि
Jaipur News: गर्भवती महिला से छेड़खानी का वीडियो सामने आने पर ASI समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपी अब भी फरार
जयपुर: प्रेग्नेंट महिला से छेड़खानी का वीडियो सामने आने पर ASI समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपी अब भी फरार
जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ पर गरमाई सियासत, कानून व्यवस्था पर विपक्ष ने भजनलाल सरकार को घेरा
जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ पर गरमाई सियासत, कानून व्यवस्था पर विपक्ष ने भजनलाल सरकार को घेरा
राजस्थान: सचिन पायलट का भजनलाल सरकार पर बड़ा आरोप, 'निकाय-पंचायत चुनावों में...'
राजस्थान: सचिन पायलट का भजनलाल सरकार पर बड़ा आरोप, 'निकाय-पंचायत चुनावों में...'

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश, बिजली और हीट वेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
बारिश, बिजली और हीट वेव.... कहर बरपाएगा मौसम! यूपी, दिल्ली-बिहार समेत देश के लिए चेतावनी
Delhi Traffic Advisory: दिल्लीवाले सावधान! आंबेडकर जयंती पर रहेगा जाम का खतरा, जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद
दिल्लीवाले सावधान! आंबेडकर जयंती पर रहेगा जाम का खतरा, जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Jaipur News: गर्भवती महिला से छेड़खानी का वीडियो सामने आने पर ASI समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपी अब भी फरार
जयपुर: प्रेग्नेंट महिला से छेड़खानी का वीडियो सामने आने पर ASI समेत दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपी अब भी फरार
स्वीडन में कितने हो जाते हैं भारत के 10000 रुपये, यहां इससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
स्वीडन में कितने हो जाते हैं भारत के 10000 रुपये, यहां इससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Post Lunch Sleepiness: लंच के बाद सवार हो जाती है सुस्ती और आने लगती है नींद, हल्के में न लीजिए ये लक्षण
लंच के बाद सवार हो जाती है सुस्ती और आने लगती है नींद, हल्के में न लीजिए ये लक्षण
ऐप्पल बनी सबसे ज्यादा फोन बेचने वाली कंपनी, गूगल ने भी लगाई बड़ी छलांग
ऐप्पल बनी सबसे ज्यादा फोन बेचने वाली कंपनी, गूगल ने भी लगाई बड़ी छलांग
Embed widget