एक्सप्लोरर

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में समय से पहले लौट रहा मानसून, क्या ठंड देने लगी दस्तक? जानें- IMD की भविष्यवाणी

Rajasthan Cold Weather Updates: राजस्थान में इस बार मानसून की विदाई सामान्य तारीख से दो दिन पहले शुरू हो गई. मौसम विभाग ने नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी कर हल्की बारिश की संभावना जताई है.

राजस्थान में इस बार मानसून की विदाई तय समय से दो दिन पहले शुरू हो गई है. 14 सितंबर को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापसी कर ली है. आम तौर पर मानसून की वापसी 17 सितंबर से होती है, लेकिन इस बार यह प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो गई. 

मौसम विभाग ने कहा कि इस बदलाव का राज्य के मौसम पर सीमित असर होगा, हालांकि दिन के तापमान में हल्की वृद्धि और रातों में ठंडक बढ़ने की संभावना है. 14 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, जबकि राजधानी जयपुर के कुछ इलाकों में शाम को हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. 

कब तक होगी मानसून की विदाई?

गंगानगर में दिन का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन के लिए मुकाबले अधिक है. पश्चिमी इलाकों से मानसून पीछे हटने के संकेत दे रहा है और विभाग का अनुमान है कि 25 सितंबर तक पूरे राज्य से मानसून विदा ले लेगा. इस बीच कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी है, जिससे किसानों को राहत मिली है.

येलो अलर्ट और प्रभावित जिले

मौसम विभाग ने 17 सितंबर के लिए 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. पीटीआई के अनुसार, इसमें बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा शामिल हैं. इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है.

विभाग का कहना है कि मानसून की विदाई के दौरान भी कहीं-कहीं बादल बरस सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे राज्य का मौसम शुष्क हो जाएगा. इस बीच जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी छिटपुट बूंदाबांदी की आशंका बनी हुई है.

आगे का मौसम और प्रभाव

विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की विदाई के साथ ही राजस्थान में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, जबकि रातें सुहानी होने लगेंगी. 15 सितंबर को मानसून की वापसी का मतलब है कि राज्य अब शरद ऋतु की ओर बढ़ रहा है.

मौसम विभाग का मानना है कि यह अंतर ज्यादा बड़ा नहीं है, इसलिए कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा. आने वाले दिनों में शुष्क मौसम के साथ फसलों पर भी असर दिखेगा और राज्य के कई हिस्सों में हल्की ठंड की शुरुआत महसूस की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget