एक्सप्लोरर

Jodhpur News: किसान कर्ज माफी को लेकर प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग ने दिया ये बड़ा बयान, केंद्र पर जमकर साधा निशाना

Rajasthan News: प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग ने किसान ऋण माफी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है. जानिए उन्होंने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए क्या कुछ कहा है.

Jodhpur News: राजस्थान सरकार के तकनीकी शिक्षा आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग जोधपुर के प्रभारी मंत्री भी हैं. आज जोधपुर में गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने तिरंगे को फहराया. इसके बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ कोविड-19 के प्रबंधन, लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बैठक की फिर मीडिया से रूबरू हुए. उन्होंने किसानों की ऋण माफी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, केंद्र सरकार के इशारे पर बैंक किसानों के साथ ऐसा कर रही है.

किसान ऋण माफी को लेकर कही ये बात

किसान ऋण माफी को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कई बार केंद्र से इसकी मांग कर चुके हैं लेकिन केंद्र ऐसा इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि हमें राजनीतिक लाभ मिल जाएगा. जबकि देश के कई पूंजीपतियों के 11 लाख करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने माफ कर दिए. किसानों के तो एक लाख करोड़ रुपए के आसपास का कर्ज है. किसानों के अकाउंट को एनपीए कर वन टाइम सेटलमेंट करना चाहिए. राज्य सरकार का जो भी हिस्सा होगा राज्य सरकार देगी. कई राज्यों को खास बजट दिया जाता है. जैसे कि उत्तराखंड और यूपी में दिया गया, तो राजस्थान में क्यों नहीं दिया जा रहा है. राज्य सरकार के जीएसटी का फंड भी नहीं दिया जा रहा है जबकि जीएसटी लागू किया गया था. उस समय राज्य सरकार से कहा था कि 14 फीसदी ग्रोथ के साथ दिया जाएगा वो भी नहीं दिया जा रहा है. 

बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस अधिकारियों से बैठक ली गई

जोधपुर में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस अधिकारियों से बैठक ली गई और निर्देश दिए गए हैं कि सब का मोबाइल लोकेशन लिया जाए कि वह कहां गश्ती कर रहे हैं और किस तरह से काम कर रहे हैं. ऐसा तो नहीं है कि वह थाने में बैठकर पुलिसिंग कर रहे हैं. इससे पुलिसिंग का भी स्तर सुधरेगा व अपराधियों में भय बना रहेगा.

प्रदेश में वैक्सीनेशन को लेकर फीडबैक लिया गया

प्रदेश में वैक्सीनेशन, जागरूकता और जरूरी संसाधन को लेकर फीडबैक लिया गया. फीडबैक के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश का एक भी व्यक्ति इस व्यक्ति नेशन कार्यक्रम में नहीं छूटे इसको लेकर भी जागरूकता के साथ काम किया जाए. स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई मोबिलिटी की मांग को भी स्वीकार किया गया है. सभी को वैक्सीन जल्द से जल्द लगाना है और साथ में बूस्टर डोज भी प्रत्येक व्यक्ति को लगानी है. जिले में किसी भी तरह की दवाइयों की कमी नहीं है और इस तीसरी लहर में संक्रमित मरीज 3 या 5 दिन में ठीक हो रहा है. खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि मेरी पत्नी संक्रमित हो गई थी तो डॉक्टर ने कहा कि एलर्जी की गोली और बुखार आए तो एक बुखार की गोली लीजिये. उसके बाद मेरी पत्नी ठीक हो गई. ऐसे में कई लोग लापरवाही बरत रहे हैं. 3 से 5 दिन के बाद भी आप को बुखार रहता है या कोई परेशानी रहती है तो आपको सीधा डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें-

सीएम गहलोत बोले- हर घर, हर गांव में है कांग्रेस...इतिहास गवाह है कई बड़े लोग गए और उन्हें वापस आना पड़ा

Padma Awards 2022: नौटंकी कलाकार रामदयाल शर्मा को पद्मश्री, आशीष विद्यार्थी जैसे आर्टिस्ट हैं इनके शिष्य 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget