एक्सप्लोरर

सीएम गहलोत बोले- हर घर, हर गांव में है कांग्रेस...इतिहास गवाह है कई बड़े लोग गए और उन्हें वापस आना पड़ा

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा है कि कांग्रेस इस देश में आंदोलन की तरह है और कुछ नेताओं के छोड़कर जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता. 

Rajasthan CM Ashok Gehlot Reaction on Congress Party: कांग्रेस Congress के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस इस देश में आंदोलन की तरह है और कुछ नेताओं के छोड़कर जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा कि कांग्रेस से जाने वालों के फैसले का भी स्वागत है और आने वालों का भी. इस पर अधिक चर्चा नहीं होनी चाहिए. उन्होंने ये भी दावा किया कि ''देश में अशांति, तनाव व अविश्वास का माहौल है और तमाम केंद्रीय सरकारी एजेंसियां दबाव में काम कर रही हैं.''

कांग्रेस देश में एक आंदोलन की तरह है
गहलोत 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. उत्तर प्रदेश और अन्य 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले कुछ नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि, ''कांग्रेस इतना बड़ा संगठन है...कांग्रेस देश में एक आंदोलन की तरह है, इसका 135 साल का लंबा इतिहास है, ये समुद्र की तरह है, इसमें पहले भी कई बड़े-बड़े लोग गए और उन्हें वापस आना पड़ा. इसका इतिहास गवाह है.''

हर घर, हर गांव में है कांग्रेस
गहलोत ने कहा कि, ''कांग्रेस पार्टी का देश में अपना एक आभा मंडल है और देश में यही एक पार्टी है जो पूरे देश के हर गांव में, हर घर में मिलेगी...कोई छोड़कर जाए कोई फर्क नहीं पड़ता है, जाए उसके फैसले का स्वागत है, आए उसका स्वागत है. मैं समझता हूं कि इन बातों की ज्यादा चर्चा नहीं करनी चाहिए.''

तनाव का माहौल है
गहलोत ने कहा कि गणतंत्र दिवस हर साल हमारे लिए एक नया उत्साह, नई उमंग लेकर आता है. गणतंत्र दिवस एक संकल्प लेने का अवसर देता है कि आने वाले वक्त में हम लोग संविधान को और मजबूत करें. उन्होंने कहा कि, ''आज संविधान हो, चाहे लोकतंत्र हो, उसके लिए ऐसा माहौल बन गया है कि पता नहीं आने वाले समय में क्या होगा. तमाम एजेंसियों पर दबाव है, चाहे वह न्यायपालिका हो, चाहे अन्य एजेंसियां हों. अशांति का माहौल है, अविश्वास का माहौल है, तनाव का माहौल है.''

ये भी पढ़ें:

Republic Day Special: हिजबुल के 2 आतंकियों को ढेर करने वाले उदयपुर के मेजर झाला को दूसरी बार मिला सेना मेडल

उदयपुर के रहने वाले इकबाल सक्का का अनूठा कारनामा, शायरी में लिख दिया संविधान...आगे खुद पढ़ें  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली
डीग: घर के बाहर खड़े होने पर विवाद, महिला को मारी गोली
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget