एक्सप्लोरर

Rajasthan News: गहलोत सरकार के मंत्री का गजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला, 'इतने ईमानदार थे तो क्यों...'

Jodhpur News: मंत्री ने कहा कि ERCP व अन्य योजनाएं वापस लागू होती हैं तो कांग्रेस पार्टी खुद आपका अभिवादन करेगी. आप चाहे जितनी बड़ी-बड़ी बातें कर लो हिसाब सबका होता

Rajasthan News: पश्चिमी राजस्थान में पानी की कमी इस चुनाव में मुद्दा बनता जा रहा है. बाड़मेर व जोधपुर लोकसभा सीट आती हैं. पिछले दिनों केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दौरा किया था. मीडिया में दिए बयान का पोकरण विधायक व गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद ने महंगाई राहत कैंप के दौरान पलटवार किया. उन्होंने पूछा है कि आपके 9 साल के कार्यकाल के दौरान आपने अपने क्षेत्र के लिए क्या कुछ खास किया है? या कुछ नई योजना लेकर आए हैं? यह बताएं.

'क्षेत्र में भेदभाव हो रहा है' 
मंत्री सालेह मोहम्मद ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से सवाल किया है, "पहले आप राज्य मंत्री थे अब आप मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्री हो गए हैं. मोदी जी ने आपको जल संसाधन मंत्रालय दिया है. जिसमें आप गंगा की सफाई आप करवा रहे हैं. देश की नदियां आपको जोड़नी हैं. आप घर घर नल योजना भी चला रहे हैं. आज जलशक्ति मंत्री होना बहुत बड़ी बात होती है. आज आप देखे गंगा की सफाई क्या हो रही है. आप देखे राजस्थान में क्या हो रहा है."

उन्होंने आगे सवाल किया, "मंत्री जी एक भी परियोजना लेकर आए हैं. क्या राजस्थान में ERCP लागू हुई है. जिसकी मोदी जी ने खुद इसकी घोषणा की थी. नदियों को जोड़कर पानी का हम तो इंतजार कर रहे हैं. आपका खुद का लोकसभा क्षेत्र जोधपुर लोकसभा में पोकरण भी आता है. उसमें जैसलमेर भी आ रहा है. हम कह रहे हैं. हमारे साथ क्यों भेदभाव कर रहे हैं. अभी उन्होंने मीडिया में झूठ बोला था."

सालेह मोहम्मद ने आगे कहा, "घर घर नल जल योजना में पहाड़ी क्षेत्र में जैसे हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड जहां पर 90 फीसदी रुपये केंद्र सरकार दे रही है. 10% वहां की राज्य सरकार दे रही है. केंद्र में यूपीए की सरकार थी तो उस समय 70% व 30% की योजना चल रही थी. आप जब से जलशक्ति मंत्री बने हैं. आप 45% दे रहे हैं. 55% राज्य सरकार दे रही हैं. मुझे लगता है. आपको विभाग की जानकारी नहीं है."

'जनता सब का हिसाब किताब करती है'
सालेह मोहम्मद ने कहा कि मीडिया में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा था कि सालेह मोहम्मद  कम पढ़े लिखे हैं. ऐसी कोई योजना आई ही नहीं थी. आज आप सांसद बने थे. इससे पहले की योजनाएं देख लीजिये. पता चल जाएगा. जो पूरा पैसा आता था. वो सीधा सरपंच के अकाउंट में आता था. आज वो योजना बंद हो गई हैं. आज सरपंच कोई काम नहीं कर सकता है. जनता उनको गाली देती है. पहले सरपंच के पास 3-4 करोड़ रुपए रहते थे. आप अपना ज्ञानवर्धन कर लीजिये."

मंत्री ने आगे कहा, "ERCP व अन्य योजनाएं वापस लागू होती है तो कांग्रेस पार्टी खुद आपका अभिवादन करेगी. आप चाहे जितनी बड़ी-बड़ी बातें कर लो हिसाब सबका होता है. लोकतंत्र में जनता माई बाप है. 5 साल के लिए सरकार चुनी जाती है. फिर नेता लोग जनता के बीच आते हैं. जनता उन्हका हिसाब किताब कर देती है."

'पीएम मोदी के नाम पर मिले वोट' 
सालेह मोहम्मद ने आगे कहा, "आपने 9 साल के अंदर कौन सा काम किया है. उनके पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है. उनको वोट जो मिलता है. वो मोदी जी के नाम पर मिलता है. उनको विकास से क्या मतलब उनकी नजर में विकास जाए भाड़ में फिर चुनाव आएंगे. लोग हमें मोदी जी के नाम पर जीता देंगे दो बार जीता दिया है. आगे भी जीता देंगे. ऐसा सपना देख रहे हैं. आज आप जहां जा रहे हो लोग आपके गले पड़ रहे हैं. आप से सवाल कर रहे हैं."

'आप बेकसूर थे तो हाईकोर्ट क्यों गए'
उन्होंने आगे कहा, "आप इतने बड़े मंत्री हैं संजीवनी सोसाइटी बनाकर जैसा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं. आपने सोसायटी बनाकर लोगों की बेटी की शादी का पैसा, उनकी पेंशन का पैसा, उनकी जीवन भर की कमाई का करोड़ों रुपए हड़प गए हैं. उसमें आपका भी नाम आ रहा है. आप कह रहे हैं कि कहीं पर भी ले जाकर जांच कर लो मेरी गलती होती है. तो मुझे फांसी दे देना. आप इतने ईमानदार हो तो आप हाईकोर्ट क्यों गए. आपने हाईकोर्ट से स्टे क्यों लिया आपको पता था कि आप गलत हो आप फंस जाओगे."

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: क्या दो भागों में बंटेगा जयपुर या नहीं? गहलोत के खास मंत्री ने दिया जवाब

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget