एक्सप्लोरर

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच फंसा राजस्थान का एक परिवार, पिता ने लगाई मदद की गुहार

Iran-Israel War: इजरायल-ईरान युद्ध का असर भारत पर भी, जॉर्जिया में फंसे राजस्थान के 61 लोगों की सुरक्षित वापसी की अपील. एक पिता ने इस मामले पर विदेश मंत्री और भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

Indians Stuck in Iran Israel: इजरायल और ईरान के बीच लगातार बढ़ते युद्ध के हालात अब भारत पर भी असर डालने लगे हैं. इस तनाव के चलते कई फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं, जिससे भारतीय मूल के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. 

खास तौर पर वे लोग जो पारिवारिक या पेशेवर कारणों से विदेश यात्रा पर गए थे, अब वहां फंसे हुए हैं. स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई लोग सरकार से मदद की गुहार लगाने लगे हैं.

पिता ने लगाई भारत सरकार से मदद की गुहार

ऐसा ही एक मामला सामने आया है जॉर्जिया में फंसे भारतीय नागरिक के परिवार का. एएनआई को दिए बयान में प्रमोद भाटिया नाम के व्यक्ति ने बताया कहा, "मेरा नाम प्रमोद भाटिया है. मेरा बेटा जो एक सीए है वो अपने परिवार, मेरी बहू और पोते के साथ जॉर्जिया गए हुए हैं. वे 8 तारीख को यहां से गए थे, वहां पर मेरे बच्चे के साथ राजस्थान के कुल 61 लोग भी गए हुए हैं.

युद्ध के कारण वे लोग वहां पर फंस चुके हैं. 13 तारीख को उनकी वापसी की फ्लाइट थी. हम सरकार से निवेदन करना चाहते हैं कि किसी भी तरह से सुरक्षित भारत में लाया जाए. हम भारत सरकार से अनुरोध करते हैं कि इस मामले में शीघ्र कोई कदम उठाया जाए, क्योंकि युद्ध एक बोर शुरू हो जाने के बाद पता नहीं कब खत्म होगा."

इजरायल-ईरान के लड़ाई से मध्य-पूर्व में स्थिति गंभीर

उल्लेखनीय है कि इजरायल ने हाल ही में ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकानों पर हमला कर दिया, जिससे पूरे मध्य-पूर्व में तनाव की स्थिति और भी गंभीर हो गई है. यह संघर्ष अब सिर्फ दो देशों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर अन्य देशों के नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी देखने को मिल रहा है. भारत से बड़ी संख्या में लोग खाड़ी और मध्य-पूर्व के देशों में काम या पर्यटन के उद्देश्य से जाते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है.

भारत सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इजरायली और ईरानी विदेश मंत्रियों से अलग-अलग बातचीत की है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने ईरानी विदेश मंत्री से मौजूदा हालात पर चर्चा की है. माना जा रहा है कि भारत सरकार जल्द ही फंसे हुए नागरिकों की सुरक्षित वापसी को लेकर कोई ठोस कदम उठा सकती है. इस बीच जॉर्जिया में फंसे लोगों के परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget