एक्सप्लोरर

वोट के लिए नहीं करना होगा लाइन में इंतजार, घर बैठे देख सकते हैं अपने बूथ का हाल, जानें कैसे

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: कोटा में अब लोगों को मतदान केंद्रों की लंबी लाइनों में ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. कोटा-सुगम्य QMS पर एक क्लिक में मतदान केंद्र के लाइन की जानकारी जुटा सकते है.

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: कोटा जिला प्रशासन द्वारा अधिकाधिक मतदान के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं. कहीं जागरुकता को लेकर नवाचार हो रहे हैं तो कहीं भीड़ से बचने का भी प्रयास किया गया है. लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा गर्मी के मौसम को देखते हुए एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने के उद्देश्य से खास व्यवस्था की है. 

घर बैठे कर सकेंगे कतार में लगे मतदाताओं का सटीक आंकलन
दरअसल, शहरी क्षेत्र की 3 विधानसभाओं (लाडपुरा, कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण) में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के दौरान 900 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों के मतदाताओं को अब घर बैठे कतार में मौजूद मतदाताओं की संख्या की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए वेब पोर्टल कामयाब कोटा-सुगम्य क्यूएमएस की व्यवस्था की गई है. इसके माध्यम से आम मतदाता घर बैठे मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार का सटीक आंकलन कर सकेंगें.

एक क्लिक पर मिलेगी बूथ पर भीड़ की जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने बताया कि मतदाता को मतदान केंद्र पर लगी कतार में मौजूद मतदाताओं की संख्या पता लगाने के लिए वेब पोर्टल कामयाब कोटा-सुगम्य क्यूएमएस लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद बूथ में कतार की स्थिति जांचें ऑपशन का चयन कर स्वयं के विधानसभा क्षेत्र एवं भाग सं. का चयन करना होगा.

भाग संख्या चयन करते ही उस बूथ पर वोटर्स की संख्या की जानकारी प्राप्त हो जाएगी. उपरोक्त पोर्टल पर प्रत्येक 30 मिनट में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सूचना नियमित अद्यतन की जाएगी. मतदाता क्यू आर कोड को स्कैन करके वेब पोर्टल पर जाकर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार की स्थिति पता कर सकते हैं.  

शादी समारोह में दुल्हा-दुल्हन ने दिया मतदान जागरुकता का संदेश 
कोटा में मतदान प्रतिशत बढाए जाने के पुरजोर प्रयास हो रहे हैं. कोटा में एक सर्व जातीय विवाह सम्मेलन में जिला परिषद् स्वीप टीम पहुंची और उन्होंने दुल्हा, दुल्हनों व उपस्थित लोगों को 26 अप्रैल को मतदान करने की शपथ दिलवाई और लोगों को मतदान का संदेश दिया. शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को विभिन्न माध्यमों से मतदान के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही मतदान से जुड़ी विभिन्न जानकारियां उनको दी गई.

इसके अलावा लोकसभा चुनाव अंतर्गत स्वीप कार्यक्रमों के तहत राजकीय कला महाविद्यालय के छात्रों ने एक लघु फिल्म लोक सभा चुनाव-2024 पर ‘‘चुनाव की चुस्कियां’’ बनाई गई है. लघु फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों ने जहां चुनाव के मुद्दे को उठाया है वही इनकी कलात्मक प्रतिभा व क्षमता को एक अलग आयाम इस फिल्म के माध्यम से मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Live: राजस्थान की 12 सीटों पर मतदान, भरतपुर में EVM की खराबी पर हंगामा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget