एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में 5 अप्रैल से होगी होम वोटिंग, कितनी है जयपुर में बुजुर्ग-दिव्यांग वोटर्स की संख्या?

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान की कुल 25 लोकसभा सीटों पर दो चरण में मतदान होगा. पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीटों पर और 26 अप्रैल को 13 सीटों पर मतदान होगा. उससे पहले होम वोटिंग होगी.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है. राजधानी जयपुर की दोनों लोकसभा सीटों के लिए मतदान पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी. हालांकि, उससे पहले जयपुर की सीटों के लिए पांच अप्रैल को हजारों मतदाता मतदान करेंगे. इसके लिए काम शुरू हो गया है. जयपुर लोकसभा क्षेत्र और जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 85 साल से अधिक आयुवर्ग और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग 7 हजार 603 मतदाता घर से मतदान करेंगे.

उप जिला निवार्चन अधिकारी नीलिमा तक्षक ने बताया कि दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में प्रथम चरण में 5 से 13 अप्रैल 2024 तक सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 195 मतदान दलकर्मी घर-घर जाकर मतदान करवाएंगे. होम वोटिंग के दूसरे चरण के तहत 15 अप्रैल और 16 अप्रैल 2024 को अनुपस्थित मतदाताओं के लिए मतदान की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी.

होम वोटिंग मतदाताओं की संख्या
इस संबंध में डाक मतपत्र प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी अयूब खान ने बताया कि जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 85 साल से अधिक आयु वर्ग के 3 हजार 134 मतदाताओं और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग 498 मतदाताओं सहित कुल 3 हजार 632 पात्र मतदाताओं ने होम वोटिंग की सुविधा के लिए आवेदन किया है.

उन्होंने बताया कि जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में समाहित हवामहल विधानसभा क्षेत्र से 300 मतदाता, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से 384 मतदाता, सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र से 609 मतदाता, किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से 400 मतदाता होम वोटिंग करेंगे. इसी तरह क्षेत्र के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से 380 मतदाता, मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से 685 मतदाता, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से 480 मतदाता, बगरू विधानसभा क्षेत्र से 394 मतदाता घर से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

जयपुर ग्रामीण से होम वोटिंग का आंकड़ा
इसी तरह जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 85 साल से अधिक आयुवर्ग के 3 हजार 130 मतदाताओं और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग 841 मतदाताओं सहित कुल 3 हजार 971 पात्र मतदाताओं ने होम वोटिंग की सुविधा के लिए आवेदन किया है. इसके तहत जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में समाहित कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से 612 मतदाता, विराटनगर विधानसभा क्षेत्र से 288 मतदाता, शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से 595 मतदाता, फुलेरा विधानसभा क्षेत्र से 632 मतदाता होम वोटिंग के लिए आवेदन दिया है.

वहीं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से 990 मतदाता, आमेर विधानसभा क्षेत्र से 199 मतदाता, जमवारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 496 मतदाता, बानसूर विधानसभा क्षेत्र से 159 मतदाता घर से ही अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: दुष्यंत सिंह की नामांकन रैली में जेपी नड्डा देंगे प्रचार को धार, वसुंधरा राजे भी रहेंगी मौजूद

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंट के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget