एक्सप्लोरर

Rajasthan Lok Sabha Election: चुनाव से पहले 'गब्बर' और 'ठाकुर' की एंट्री, चुनाव आयोग ने मतदान बढ़ाने के लिए लगाए ये खास पोस्टर

Rajasthan Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनाव की चुनाव की तैयारियों में प्रशासन और सियासी दल दमखम से जुटे हुए हैं. वोटर्स को जागरुक करने के लिए जिला निर्वाचन आयोग लगातार अभियान चला रहा है.

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन और सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं. लोकसभा चुनाव से पहले अचानक शोले फिल्म के डाकू गब्बर सिंह और ठाकुर के पोस्टर की एंट्री हो गई है.

हालांकि यह पोस्टर किसी राजनीतिक दल ने नहीं बल्कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग के जरिये लगाया गया है. मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोगी की यह अनूठी पहल है. निर्वाचन आयोग का यह फिल्मी पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

'ये हाथ हमें दे दे ठाकुर, पहले वोट दे दूं'
निर्वाच आयोग के जरिये मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं. इसी क्रम में  48 सालों बाद फिल्म शोले के डाकू गब्बर सिंह और ठाकुर के पोस्टर सिरोही और नगर पालिका शिवगंज में लगाया गया है. यह पोस्टर प्रशासन के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगाए गए हैं. पोस्टर पर लिखा है, "ये हाथ हमें दे दे ठाकुर." जिसके जवाब में लिखा है, "पहले वोट दे दूं." 

लोकतंत्र के महापर्व में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई तरह के आयोजन किया जा रहे हैं. इसी सिलसिले में एक अनूठा प्रयोग किया गया है, सिरोही और नगर पालिका शिवगंज क्षेत्र में लगे शोले फिल्म के पोस्टर के जरिए. मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. 

सदाबहार डॉयलाग से जागरुकता संदेश
फिल्म शोले 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी. रिलीज होते ही फिल्म लोगों के दिलो दिमाग पर छा गई. वैसे तो इस फिल्म का हर डॉयलाग खूब मशहूर हुआ, लेकिन शोले फिल्म के विलेन गब्बर सिंह और ठाकुर का एक डॉयगल आज भी हर वर्ग की जुबान पर है. जिसमें गब्बर कहता है, "यह हाथ हमको दे दे ठाकुर." जिसके जवाब में फिल्म का पात्र ठाकुर इंकार करता है.

शोले फिल्म के इसी डॉयलाग को जिला निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को जागरुक करने के लिए इस्तेमाल किया है. पोस्टर पर चुनाव की तारीख और मतदान के समय कि जिक्र करते हुए लिखा है, "ये हाथ हमें दे दे ठाकुर, पहले वोट दे दूं." इस पोस्टर के जरिये जिला जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर सिरोही नगर पालिका शिवगंज के जरिये मतादाताओं से अपने मताधिकार के इस्तेमाल की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan Lok Sabha Election: उदयपुर में दिखी दिलचस्प तस्वीर, एक मंच पर नजर आए बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज, जानें वजह

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget