एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजेंद्र राठौड़ का कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'एक लाख से ज्यादा किसानों के खाते...'

Rajasthan Election 2023: नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है. कहा कि ईडी जांच की आंच से कांग्रेस बौखलाई है. सरकारी एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन वाला गहलोत का बयान शर्मनाक है.

Rajasthan Election 2023: नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) ने किसान कर्ज माफी मामले पर बुधवार (7 जून) को अशोक गहलोत सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों का वोट बटोरकर उनके साथ धोखा किया है. राष्ट्रीयकृत और अनुसूचित बैंकों से करीब छह लाख किसानों ने लोन लिया था उनका एक भी पैसा भी माफ नहीं हुआ.

राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार ने किसानों के साथ वन टाइम सेटलमेंट का वादा किया था, लेकिन विधानसभा में सरकार ने जवाब दिया कि प्रदेश में 19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीनें नीलाम हुई हैं. इसके अलावा एक लाख तेरह हजार किसानों के खाते एनपीए हो चुके हैं, जिनकी जल्द ही जमीनें नीलाम होने वाली हैं. कर्ज से तंग आकर प्रदेश में किसान आत्महत्या करने को मजबूर है. उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं की यह बदहाली कांग्रेस सरकार को ले डूबेगी.  

पेपर लीक मामले पर किया हमला 

वहीं आगे राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि ईडी (Enforcement Directorate) ने प्रारंभिक जांच में तथ्यात्मक रूप से यह पाया है कि प्रदेश में ब्लैक मनी का प्रसार हुआ है. ब्लैकमेलिंग के इस खेल में पेपर माफिया सक्रिय हैं. उन्होंने कहा कि आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि डेढ़ करोड़ रुपये देकर आरपीएससी में सदस्य बनाया गया है. सरकार की सरपरस्ती के चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और इन सभी मामलों के तार सरकार से जुडे हैं.

'सरकार पेपर लीक कांड में मुख्य आरोपी'

रीट पेपर लीक (REET Paper Leak) मामले में गहलोत सरकार पर सीधे आरोप लगाते हुए नेता प्रतिपक्ष राठौड ने कहा कि राजीव गांधी स्टडी सर्किल सेंटर को रीट पेपर कराने का जिम्मा देना साफ दर्शाता है कि खुद सरकार पेपर लीक कांड में मुख्य आरोपी है. इस दौरान उन्होने यह भी कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन धर्मपाल जारोली पूर्व में बयान दे चुके कि मुझे बली का बकरा बनाया जा रहा है. मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: बीजेपी संगठन में बड़े उलटफेर की तैयारी, जानें- किनकी हो सकती है छुट्टी, किसे मिलेगा मौका?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget