एक्सप्लोरर

Rajasthan: कोटा में 55 सालों से 'राष्ट्रीय श्रावणी तीज मेला' का आयोजन, जानें इसका इतिहास और विशेषता

Kota News: कोटा में स्टेशन क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय श्रावणी तीज मेले का आयोजन पिछले 55 वर्षों से लगातार किया जा रहा है. सन 1968 में शुरू किया गया तीज मेला आज अपना विशाल रूप ले चुका है. 

Shravani Teej fair 2023: राजस्थान की कला और संस्कृति अपने आप में अनूठी है. इस संस्कृति को बचाए रखने का काम विभिन्न संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है. राजस्थान की पर्व व उत्सवों में तीज का अपना ही महत्व है. सज-धज कर महिलाएं तीज सवारी में जाती हैं. तीज माता का पूजन करती हैं और अपने सुहाग की लंबे उम्र की कामना करती हैं. कोटा में स्टेशन क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय श्रावणी तीज मेले का आयोजन पिछले 55 साल से लगातार किया जा रहा है. सन 1968 में शुरू किया गया तीज मेला आज अपना विशाल रूप ले चुका है. 

मेला आयोजक वसंत भरावा ने बताया कि 1968 में महज तीन-चार दुकान आई थी और मेला एक व्यक्ति द्वारा शुरू किया गया. उसके बाद लगातार धीरे-धीरे प्रयास किए गए और आज 125 दुकानों का विशाल मेला भरने लगा है. यह मेला ग्रामीण क्षेत्र की याद तो दिलाता ही है. साथ ही युवाओं के लिए भी आकर्षण का केन्द्र रहता है. अपनी भारतीय और राजस्थानी कला संस्कृति को जीवंत रखने का एक माध्यम है.

चौथी पीढ़ी संभाल रही मेले को 
वसंत भरावा ने बताया कि उनके परिवार द्वारा यह तीज मेला 1968 से आयोजित किया जा रहा है. इस मेले के आयोजन में चौथी पीढ़ी काम कर रही है और अपनी संस्कृति को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि उनके दादाजी स्व. नंदकिशोर भरावा ने यह मेला शुरू किया जिसमें पुराने जमाने की मशीनों से फिल्म दिखाई जाती थी.उसके बाद कागज की तीज माता की सवारी लकड़ी के माध्यम से बनाई और हाथों में निकली. 

उसके बाद ठेले पर सालों तक निकाली और आज घोड़े और बग्गियों के साथ यह सवारी निकाली जाती है. 1989 में उनकी मृत्यु के बाद यह जिम्मा उनके पुत्र भंवरलाल भरावा ने संभाला और 1999 तक यह मेल भव्य रूप ले चुका. उनकी भी मृत्यु हो गई तो उनके पुत्र बसंत भराव व उनके भी पुत्र अब यह व्यवस्था संभाल रहे हैं.

व्यापारियों को निशुल्क मिलती है दुकान
उन्होंने कहा कि यहां पर मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से व्यापारी आते हैं, यहां मूल रूप से छोटे व्यापारी ही आते हैं. 13 दिन लगने वाले इस मेले में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कई विधायक सांसद, मंत्री यहां आते रहे हैं. इसके साथ ही यहां 13 दिन तक अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम खेल प्रतियोगिताएं, भजन, कीर्तन, जागरण का आयोजन किया जाता है.

वसंत भरावा ने बताया कि यहां लगने वाले मेले में व्यापारियों को दुकाने लगाने का कोई शुल्क नहीं लिया जाता. व्यापारियों की भी कई पीढ़ी यहां लगातार आ रही है. बाद में व्यापारी सीधा बूंदी तीज मेले में जाता है और वहां से यह बारां डोल मेले में जाते हैं और उसके बाद कोटा का राष्ट्रीय दशहरा मेला इन व्यापारियों के लिए जीविका का एक माध्यम है. करीब 3 से 4 महीने यह व्यापारी हाड़ौती संभाग में ही रहते हैं.

ये भी पढ़ें: चुनावी राज्यों में 15 अगस्त पर मुफ्त वादों की झड़ी: क्या सत्ता पाने का अचूक फॉर्मूला है 'रेवड़ी', जानिए कब-कब पलट गया इलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget