एक्सप्लोरर

Rajasthan: मासूम के अपहरण की शिकायत पर एक्शन में आई कोटा पुलिस, डेढ घंटे में बच्चे को किया बरामद

Rajasthan Crime news: कोटा निवासी आरोपी छैल बिहारी का बच्चे के परिवार वालों के साथ पुराना विवाद चल रहा था। इसका बदला लेने के लिए उसने पांच साल के बच्चे का अपहरण किया.  

Rajasthan Crime News:  वैसे तो राजस्थान के कोटा संभाग में क्राइम का बोलबाला है, लेकिन पिछले कुछ समय से पुलिस भी तत्पर दिखाई देने लगी हैं. अब पुलिस भी वारदात करने वालों को सलाखों के पीछे डालने में जुट गई है. अपहरण के ऐसे ही एक मामले में जब एक मां ने पुलिस से शिकायत की कि एक व्यक्ति पांच साल के उसके बच्चे को छीनकर भाग गया. उसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और आरोपी को धर दबोचा। यहां पर इस बात का जिक्र कर दें कि यह मामला एक युवती से जुड़ा है.

आरोपी ने बेटे के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
महावीर नगर थाना पुलिस ने कंसुआ निवासी 50 वर्षीय छैल बिहारी ने अपने बेटे के साथ एक मासूम का अपहरण कर लिया। शिकायत मिलने पर लेट लतीफी के लिए चर्चित कोटा पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को अफोर्डेबल योजना के एक फ्लैट से बरामद कर लिया। दरअसल, पुलिस ने बताया कि बुधवार को आरोपी ने अपनी बेटी की गुमशदगी की रिपोर्ट उद्योग नगर थाने में दर्ज करवाई थी.आरोपी को शक था कि सूरज नाम का लड़का उसकी बेटी को भगाकर ले गया है. उसके बाद वह आक्रोश में आ गया और सूरज की बहिन जो रंगबाड़ी इलाके में रहती है, वहां पहुंच गया. पहले तो उसने वहां हंगामा किया और उसके बाद 5 साल के बच्चे को लेकर फरार हो गया. 

FIR के बाद एक्शन में आई पुलिस
इस घटना के बाद पीड़ित महिला महावीर नगर थाने पहुंची और छेल बिहारी के खिलाफ बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया. शिकायत मिलने के बाद थाने की टीम ने डीएसटी की टीम के साथ मिलकर आरोपी की तलाश के उसके कब्जे से बच्चे को बरामद कर लिया है. कानूनी कार्यवाही के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल मां को सुपुर्द कर दिया. 

आरोपी ने रंजिशन बच्चे का किया था अपहरण 
थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी तीन साल पहले रंगबाड़ी इलाके में रहता था. सूरज व उसकी बेटी के बीच दोस्ती थी. बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है. बुधवार सुबह 11 बजे करीब उसकी बेटी बिना बताए कहीं चली गई. आरोपी छैल बिहारी ने उसे कई जगह तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली. वह अपने बेटे व कुछ लोगों को लेकर शाम साढ़े 7 बजे करीब रंगबाड़ी में रहने वाली सूरज की बहिन के घर गया और गुस्से में उसके बच्चे को उठा कर ले गया. बता दे कि छैल बिहारी भी तीन साल पहले रंगबाड़ी इलाके में ही रहा करता था. 

इस मामले महावीर नगर थाना सीआई रमेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच पुराना विवाद चल रहा है. आरोपी छैल बिहारी ने रंगबाड़ी इलाके जाकर महिला को धमकाया और मारपीट कर उसके 5 साल के बच्चे को लेकर फरार हो गया. उसके बाद सतर्कता बरतते हुए बच्चे को दस्तयाब किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Congress Politics: दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान की बैठक कल, क्या राजस्थान का निकलेगा हल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget