एक्सप्लोरर

Kota News: भड़काऊ भाषण के विरोध में हिंदू संगठनों ने दिया धरना, संभागीय आयुक्त को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

राजस्थान के कोटा में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने इस्लामिक जिहादियों मौलानाओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को लेकर संभागीय आयुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है.

कोटा: राजस्थान के कोटा (Kota) में हिंदू संगठन के लोगों ने संभागीय आयुक्त को राष्ट्रपति के नाम धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से देशभर में इस्लामिक कट्टरता बढ़ती जा रही है.  सह प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल, विभाग मंत्री मुकेश जोशी ने बताया कि योजना पूर्वक हिन्दुओं पर हमले किए जा रहे हैं. भगवान श्रीराम के प्रकटोत्सव श्रीराम नवमी पर देशभर में शोभायात्राओं पर पथराव और हमले किए गए थे जिसके कारण अनेक स्थानों पर कर्फ्यू लगाना पड़ा था. देशभर में तनाव की स्थिति बनी थी. उस दौरान हिन्दू समाज ने धैर्य रखा जिसके कारण कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई. बाद में कुछ स्थानों पर हनुमान जयंती की शोभायात्राओं पर भी पथराव हुआय

नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के बयान के बाद भी हुई आगजनी
हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा कि हिन्दू समाज अपने ही देश में अपने आराध्य देवों की शोभायात्रा नहीं निकाल पा रहा है. हिजाब विवाद के समय भी कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की निर्मम हत्या की गई थी.  हाल ही में नुपुर शर्मा और नवीन जिन्दल के बयान को लेकर जुम्मे की नमाज के बाद मस्जिदों से हमले किए गए.  हिन्दू घरों, दुकानों, वाहनों में आग लगा दी गई थी. सरकारी सम्पत्तियों और मंदिरों को भी नुकसान पहुंचाया गया था. इस दौरान बूंदी में मौलाना मुफ्ती नदीम सहित अन्य लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में पुलिस प्रशासन व हिन्दू समाज को खुलेआम जिला कलेक्ट्रेट पर हिंसक धमकी भी दी गई थी. अत: मौलाना मुफ्ती नदीम सहित प्रदर्शन करने वाले सभी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया है. 

भड़काने वाले मौलवियों और सेक्युलर नेताओं पर लगाएं रासुका
बजरंग दल ने मांग करते हुए कहा कि पिछले दो जुम्मों की नमाज के बाद मस्जिदों से निकली भीड़ को पहचान कर उन पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाए. मस्जिदों पर भी निगरानी रखी जाए. लोगों को भड़काने वाले मौलवियों और सेक्युलर नेताओं की पहचान कर उन पर भी रासुका लगाकर जिलाबदर की कार्रवाई की जाए। जिन स्थानों पर हिन्दू अल्पसंख्यक हो गया है वहां पर उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जाए.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में आंधी के साथ होगी तेज बारिश, जानें- किन-किन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

राजस्थान में PT टीचर की बंपर नौकरियां, 5 हजार से अधिक पदों के लिए इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन, ये है लास्ट डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget